करोड़ों की चोरी का ‘कोमल’ जाल! 4 साल तक नौकरी, धीरे-धीरे 2.5 करोड़ का सोना गायब किया, ऐसे खुली पोल

लखनऊ के गोमतीनगर में एक नामी ज्वेलरी कंपनी के शोरूम से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है. चार साल से शोरूम में काम कर रही कोमल श्रीवास्तव ने धीरे-धीरे 2.5 किलो सोना और हीरे जड़े जेवर चुरा लिए, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. महज 22,000 रुपये प्रति माह की सैलरी वाली ये महिला लग्जरी लाइफ जी रही थी. पुलिस जब इसके घर पहुंची तो महिला और उसका पति फरार हो चुके थे.

शोरूम के अधिकारियों के मुताबिक, यह चोरी चार सालों में धीरे-धीरे हुई, जब कोमल ने स्टॉक वेरिफिकेशन के बहाने सोना और जेवर गायब किए. दीपावली की रात जब एक ग्राहक ने बायबैक स्कीम के तहत सोना मांगा, तो कोमल का जवाब चौंका देने वाला था. “वह तो गल गया.” काउंटर स्टाफ ने सवाल किया, “सोना गलाने की क्या जरूरत?” लेकिन कोमल ने टालते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. ग्राहक के जाने के बाद स्टाफ ने मैनेजर धीरज डाल को सूचना दी. इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने जांच करनी शुरू कर दी.

सीसीटीवी ने खोली पोल

मैनेजर धीरज ने तुरंत पिछले 5-6 दिनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए. फुटेज में कोमल की हरकतें संदिग्ध लगीं. वह सोने के कड़े, सिक्के और जेवरों को चुपके से अपनी साड़ी या बैग में छिपाती नजर आई. 15-16 अक्टूबर को तो उसने खुलेआम जेवर कपड़ों में लपेटकर बाहर निकाला. स्टॉक मिलान में खुलासा हुआ कि 2.5 किलो सोना गायब है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹2.5 करोड़ बताई जा रही है. इससे पहले भी छोटी-मोटी चोरियां—कुछ कड़े, सिक्के—रिपोर्ट हो चुकी थीं, लेकिन कोमल का भरोसा स्टाफ पर इतना गहरा था कि कोई गहराई से जांच नहीं हुई.

धीरज डाल ने बताया, “कोमल कोविड के बाद नौकरी की तलाश में आई थी. उसकी फैमिली बैकग्राउंड सामान्य लगी, इसलिए हमने बैक ऑफिस एक्जीक्यूटिव की जिम्मेदारी सौंपी. चार साल में उसने सबका विश्वास जीत लिया. प्रबंधन ने कोमल को मौका दिया. उसके घर जाकर सोना लौटाने को कहा. लेकिन वह फरार हो गई. स्टाफ मेंबर ने कहा, “घर पहुंचे तो उसने कहा, ‘जो आपका हो ले लीजिए.’ उसके बाद हमें यकीन हो गया कि मामला गहरा है.

“₹22 हजार सैलरी पर ‘लग्जरी लाइफ’

घर की तलाशी में लाखों का सोना, हीरे जड़े जेवर बरामद हुए. इतना ही नहीं, उसने ₹70-75 लाख का फ्लैट खरीदा और कार का लोन भी चुकाया. पुलिस को शक है कि चुराया गया सोना पिघलाकर बाजार में बेचा गया होगा. ADCP पूर्वी अमित कुमावत ने बताया, “गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज है. तीन सालों की चोरी का मामला है. गहन जांच चल रही है.सीसीटीवी, बैंक रिकॉर्ड और कॉन्टैक्ट्स सब चेक हो रहे हैं.

इस केस ने नया ट्विस्ट तब लिया जब कोमल के पति ने महानगर कोतवाली में तहरीर दी. आरोप है कि शोरूम प्रबंधन और धीरज ने कोमल के साथ अनुचित व्यवहार’ किया और झूठे इल्जाम लगाए. निशातगंज पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है, जबकि चोरी का केस गोमतीनगर थाना संभाल रहा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |