हिंदुओं के पलायन पर सागर में चुप्पी! हिंदू संगठनों की निष्क्रियता पर सवाल, क्या केवल रिपोर्ट भेजने से रुक जाएगा पलायन?

मध्य प्रदेश के सागर में शुक्रवारी और शनिचरी मोहल्लों से बीते पांच वर्षों में हिंदू परिवारों का पलायन बढ़ा है, लेकिन स्थिति सुधारने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिखती। हिंदू संगठन भी इस मुद्दे पर केवल ज्ञापन देने और उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने तक सीमित रहे। हिंदू संगठन के लोगों और प्रभावित लोगों ने भी राज्य सरकार या जिला प्रशासन को औपचारिक शिकायत तक नहीं की है। इसी आधार पर प्रशासन ने भी कोई कदम नहीं उठाया। हिंदू आबादी में भरोसा लौटाने के लिए संवाद बढ़ाने जैसी पहल अब तक नहीं हुई।

दोनों मोहल्लों के लोगों से बातचीत में हर ओर से निराशा के स्वर ही सुनाई देते हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि मजबूर करने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण है। उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा, लेकिन सच्चाई कहने से उनके परिवार की शांति जरूर भंग हो जाएगी।

शनिचरी क्षेत्र के एक हिंदू कारोबारी ने बताया कि पलायन वाली बात खुली किताब की तरह है। सभी संगठनों को यह बात वर्षों से पता है कि हालात खराब होते जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने सक्रियता नहीं दिखाई। इस वर्ष इन संगठनों ने संयुक्त रूप से एक प्रदर्शन जरूर किया था, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में हम लोग कैसे भरोसा कर लें कि हमारी बात सुनी जाएगी।

पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे का कहना है कि कुछ महीने पहले ही उनके ध्यान में हिंदुओं के पलायन का विषय आया था। पता चला कि करीब 68 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने मकान बेच दिए हैं। अजय दुबे स्वीकार करते हैं कि उनकी प्रभावित परिवारों से कभी प्रत्यक्ष बात नहीं हुई। शुक्रवारी और शनिचरी क्षेत्रों में समुदाय विशेष के लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है। जब तक राज्य सरकार सख्त कदम नहीं उठाएगी, बदलाव की संभावना कम है। इस महीने होने वाली विहिप की विभागीय बैठक में पलायन के मुद्दे को प्रमुखता से रखा जाएगा।

शिवसेना में कुलबुलाहट

पांच महीने पूर्व हुए प्रदर्शन के बाद शांत बैठी शिवसेना में अब आंदोलन की कुलबुलाहट शुरू हुई है। उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने बताया कि वे जल्द ही हिंदू संगठनों की बैठक बुलाकर पलायन के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेंगे। पप्पू तिवारी का दावा है कि कई बार ज्ञापन देकर प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बजरंग दल ने वापसी की कोशिश की

बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू कुमार सेन ने बताया कि उन्होंने पूरे क्षेत्र का सर्वे कर 110 लोगों की सूची बनाई जो यहां से पलायन कर गए। कुछ लोगों से उन्होंने संपर्क कर उन्हें वापस बसाने की कोशिश की, लेकिन मौजूदा माहौल के कारण लोग लौटने को तैयार नहीं हैं।

दबाव की शिकायत अब तक सामने नहीं आई

मानवाधिकार आयोग के पत्र के बाद दूसरे समुदाय को मकान बेचने वाले लोगों से संपर्क कर दबाव व परेशानी आदि के बारे में पूछकर ही रजिस्ट्री हो रही हैं। दबाव में संपत्ति बेचकर जाने जैसी कोई शिकायत ही अब तक सामने नहीं आई। -अमन मिश्रा, एसडीएम, सागर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |