नकली नोटों का बड़ा रैकेट! पुलिस ने मदरसे में मारा छापा, इमाम के कमरे से मिला नोटों का ‘जखीरा’, 4 लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पईठिया गांव स्थित एक मदरसे से 19 लाख रुपये की फर्जी करेंसी बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर नकली नोटों के बंडल दिखाए जा रहे थे. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मदरसे से बरामद नकली नोट उस कमरे से मिले हैं जो वहीं के इमाम जुबैर अंसारी का था. वही जुबैर अंसारी जिसे महाराष्ट्र के मालेगांव में शुक्रवार को 10 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

 पुलिस ने दबिश दी मदरसे में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल के साथ नजर आ रहे थे. यह वीडियो जब खंडवा पुलिस तक पहुंचा, तो अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि वीडियो पईठिया गांव के एक मदरसे का है. पुलिस टीम ने देर रात वहां छापा मारा और इमाम के कमरे से बड़ी मात्रा में नकली नोटों के बंडल बरामद किए. फिलहाल बरामद नोटों की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार इमाम से जुड़ा खंडवा का लिंक

न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र तराणेकर ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने मालेगांव में दो युवकों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से 10 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे. पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पईठिया गांव का रहने वाला है और एक मदरसे में इमाम है. जब यह जानकारी खंडवा पुलिस तक पहुंची, तो स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मदरसे में छापा मारा. छापेमारी के दौरान इमाम जुबैर अंसारी के कमरे से कई गड्डियां नकली नोटों की मिलीं.

पुलिस की जांच में कई अहम खुलासे

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला केवल स्थानीय स्तर का नहीं है, बल्कि यह नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की पुलिस अब संयुक्त रूप से जांच कर रही है कि यह गिरोह कहां से नकली नोट छापता था और किन-किन राज्यों में इन्हें सप्लाई की जाती थी. सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये कई बन्डल में अलग-अलग पैसे थे . इनमें से कई नोट इतने असली जैसे थे कि आम व्यक्ति के लिए पहचानना मुश्किल था.

जांच कई दिशा में 

एएसपी महेंद्र तराणेकर ने बताया कि हमने मदरसे से नकली नोट बरामद किए हैं. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क में हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में कुछ बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनका इस्तेमाल संदिग्धों द्वारा धन के लेन-देन के लिए किया जा रहा था.

गांव में मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पईठिया गांव में हड़कंप मच गया है. मदरसे से नकली नोटों की बरामदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.  गांव के एक बुजुर्ग ने कहा कि हम इस बात से सदमे में हैं. मदरसे में बच्चे पढ़ने आते हैं, अगर वहां ऐसा काम हो रहा था तो यह बहुत शर्मनाक है. पुलिस को पूरी जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |