दहेज की आग! ‘कांस्टेबल बेटे’ की कीमत ₹20 लाख बताते हुए ससुर ने ऐन वक्त पर तोड़ी शादी, मेरठ में दुल्हन करती रही इंतजार

हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने दुल्हन अपने दूल्हे राजा का इंतजार कर रही थी. काफी देर हो गई बारात आई ही नहीं तो इंतजार कर-कर करे मेहमान ही वहां से जाने लगे. दुल्हन के पिता ने फिर परेशान होकर दूल्हे को फोन लगाया. सामने से दूल्हे के पिता ने फोन उठाया. वो बोले- पहले 20 लाख रुपये कैश दो. तभी बारात लाएंगे. यह सुनकर दुल्हन के पिता हक्का-बक्का रह गए. वो बोले- समधी जी! यहां पूरी तैयारी हो चुकी हैं. हम इतना पैसा कहां से लाएंगे. दूल्हे के पिता ने फिर शादी तोड़ दी.

दूल्हे के पिता बोले- मेरा बेटा पुलिस में कांस्टेबल है. उसकी नौकरी लगाने में मेरे 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं. अगर आप लोग पैसा नहीं दे सकते तो हम भी बारात नहीं ला रहे. फिर उन्होंने फोन काट दिया. ये बातें सुनकर दुल्हन का पूरा परिवार सन्न रह गया. फिर पुलिस के पास जाकर दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है.

दिल्ली देहरादून हाईवे पर एक फार्म हाउस में 2 नवंबर की रात को शादी की तैयारी चल रही थी. यहां पर मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मास्टर महेश की बेटी की शादी थी. उसकी शादी परतापुर के अछरोड़ा निवासी गोपाल शर्मा के पुत्र से तय हुई थी. दूल्हा अभिषेक पुलिस कांस्टेबल है. वो इस वक्त कासगंज में तैनात है.

1 नवंबर को सगाई हुई थी और 2 नवंबर यानि रविवार को बारात आना तय हुआ था. दुल्हन का परिवार शादी की तैयारी में जुटा था. हाईवे स्थित फार्महाउस में शादी की तैयारी चल रही थी. दुल्हन के रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्त शादी में आए थे. सभी मेहमानों ने काफी देर तक बारात आने का इंतजार किया. मगर बारात नहीं आई. फिर दुल्हन को आशीर्वाद देकर सभी मेहमान वहां से चले गए.

20 लाख कैश मांग रहे थे

इधर, दुल्हन के पिता महेश ने दूल्हा के परिजनों को फोन किया तो उन्होंने बारात लाने से इनकार कर दिया. आरोप है की फोन पर दूल्हे के पिता ने 20 लाख की डिमांड की. कहा कि 20 लाख रुपए नकद चाहिए. क्योंकि बेटे की नौकरी लगने में 20 लाख रुपए खर्च हुए थे. यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गई. काफी मान मनौव्वल के बाद भी दूल्हा बारात लेकर नहीं आया. इसके बाद दुल्हन के पिता ने मेरठ के दौराला थाने पहुंचकर दूल्हे और परिजनों के खिलाफ तहरीर दी. दुल्हन के परिजनों की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |