अफगानिस्तान में फिर भूकंप का कहर: CCTV फुटेज में दिखी धरती के कांपने से हुई तबाही, मरने वालों की संख्या 7, 150 से अधिक घायल

अफगानिस्तान में एक बार फिर भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार सुबह अफगानिस्तान में लोग एक बार फिर दहशत से उठे. तेज झटकों के चलते लोगों की नींद खुली. देश में 6.3 तीव्रता के भूकंप ने दस्तक दी. इन झटकों ने देश में तबाही मचाई. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रॉयटर्स की रिपोरर्ट के तहत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.

रॉयटर्स ने स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के हवाले से बताया कि मजार-ए-शरीफ शहर में आए इन शक्तिशाली झटकों की वजह से कुल 150 लोग घायल भी हुए हैं. साथ ही इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

राहत और बचाव कार्य जारी

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ के पास 28 किलोमीटर की गहराई में था. यह अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जिसकी आबादी लगभग 5 लाख 23 हजार है. झटकों के बाद शहर में राहत और बचाव का काम शुरू किया जा चुका है. साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

CCTV फुटेज आई सामने

शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी, लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने बताया कि इसकी तीव्रता 6.3 थी. इसके अलावा, झटकों के बाद USGS ने अपने PAGER सिस्टम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जो यह सामने रखता है कि भारी जनहानि की संभावना है.

अफगानिस्तान में तबाही की तस्वीरों से सोशल मीडिया भर गया है. वहीं मजार-ए-शरीफ के एक घर की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है. फुटेज में दिख रहा है कि कितनी तेजी से भूकंप आया.

रॉयटर्स ने बताया कि देश की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि जनहानि और नुकसान से जुड़ी जानकारी बाद में साझा की जाएगी. लेकिन, इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि भूकंप ने देश में कितनी तबाही मचाई होगी.

मलबे में फंसे लोग

झटके इतने तेज थे कि इमारतें गिर गईं. सोशल मीडिया पर साझा किए गए अन्य वीडियो में राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. एक वीडियो, जिसे एक्स पर साझा किया गया, उसमें देखा जा सकता है कि बचावकर्मी मलबे से मृत प्रतीत हो रहे शवों को बाहर निकाल रहे हैं और बाकी फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

पहले भी आए भयंकर भूकंप

इससे पहले अगस्त के महीने में भी भूकंप ने अफगानिस्तान में तबाही मचाई थी. अगस्त में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. तालिबान ने बताया था कि देश में झटकों से 2,200 लोगों की मौत हो गई है. तालिबान के प्रवक्ताओं के अनुसार, पहले अनुमान लगाए गए थे कि इस आपदा में 1,400 लोगों की मौत हुई और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए. हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी रहने के साथ यह आंकड़ा और बढ़ गया.

अपनी भौगोलिक स्थिति की वजह से, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं, यह भू-आवेष्ठित (landlocked) देश भूकंप के प्रति काफी संवेदनशील है. इसी के चलते यहां अक्सर भूकंप दर्ज किए जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |