चिकन फ्राई ने बिगाड़ा माहौल! बिजनौर में बारातियों और वेटर में मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हो पाया निकाह

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक जगह निकाह का प्रोग्राम चल रहा था. तभी वहां चिकन फ्राई को लेकर ऐसा विवाद मचा कि दूल्हा और दुल्हन, दोनों पक्षों में मारपीट तक शुरू हो गई. बात इतनी बिगड़ी कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. फिर पुलिस की मौजूदगी में निकाह की बाकी रस्में पूरी करवाई गईं.

जानकारी के मुताबिक, जब दुल्हन पक्ष बारातियों को खाना परोस रहा था तो बारातियों ने शिकायत की कि उन्हें चिकन फ्राई कम परोसा जा रहा है. इस पर दुल्हन पक्ष ने सभी को भर-भर कर चिकन परोसना शुरू कर दिया. यानि पूरी प्लेट ही चिकन से भर दी. इस पर गुस्साए बाराती बोले- तमीज से खाना सर्व करो. बस इतनी सी बात पर बाराती और घरातियों में विवाद हो गया. फिर दोनों पक्षों में लात-घूंसे तक चलने लगे.

बामुश्किल बीच बचाव करवा कर दोनों पक्षों को शांत करवाया गया. तभी बरातियों की भीड़ फिर से खाने पर टूट पड़ी. और थोडी ही देर में सारा खाना खत्म कर दिया. फिर दोबारा से चिकन फ्राई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. बात पुलिस तक पहुंची. फिर पुलिस की मौजूदगी में निकाह की रस्में पूरी करवाकर दुल्हन को विदा किया गया. मगर इस मारपीट में 15 लोग घायल जरूर हुए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. वहां फिर उनका इलाज करवाया गया.

चिकन कम देने की शिकायत की

दरअसल, नगीना इलाके के कोटरा से एक बारात मझेडा तीबड़ी गई थी. यहां फलक मैरिज हाल में बरातियों को खाना परोसा जा रहा था. सभी मेहमान खाने का भरपूर लुफ्त ले रहे थे. बारात को खाना दुल्हन पक्ष के लोग परोस रहे थे. इस पर कुछ बरातियों ने उन्हें चिकन फ्राई कम देने की शिकायत की. तभी चिकन परोस रहे शख्स ने उनकी पूरी प्लेटें चिकन फ्राई से भर दी, जिस पर दूल्हे पक्ष वालों ने दुल्हन पक्ष को बुरा भला कहते हुए ढंग से खाना परोसने को कहा. फिर दोनो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई.

क्या बोले दुल्हन पक्ष के मौलाना?

दुल्हन पक्ष के मौलाना हाशिम का कहना था बाराती खाने की बर्बादी कर रहे थे, जिससे खाना खत्म हो जाये और लड़की वालों की बदनामी हो. चार सौ पचास किलो मुर्गा था. खाने वाले दो हजार लोग थे. इसके अलावा बीस पच्चीस देग बिरयानी भी थी. और भी कई तरह के खाने के आइटम थे.

दूल्हे पक्ष ने लगाया ये आरोप

वहीं, बरातियों का कहना था कि वो लोग खाना खा ही रहे थे कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने चिकन पर पहले ही धावा बोल दिया. वो खुद ही चिकन खाने लग पड़े. इसी बात को लेकर तीन बार दोनों पक्षों में लड़ाई हुई. बाद में मुस्लिम धर्मगुरूओ के समझाने के बाद निकाह पढ़ाया गया. तब तक पुलिस भी पहुंच गई. और बाकी की रस्में पुलिस की मौजूदगी में की गईं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |