MP में प्रशासनिक फेरबदल: डीजीपी कैलाश मकवाणा को मिला सेवा विस्तार, अब एक साल बाद होंगे रिटायर

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा अभी एक साल और पद पर बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गृह विभाग ने उनका नाम दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले आइपीएस अधिकारियों की सूची से हटाने के आदेश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को कम से कम दो वर्ष का कार्यकाल दिए जाने के दिशा-निर्देश दिए थे।

गृह विभाग ने 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले 17 आईपीएस अधिकारियों की सूची जारी कर थी। इसमें 1988 बैच के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा का नाम भी शामिल था। जबकि, उनकी नियुक्ति एक दिसंबर 2024 से करने संबंधी आदेश 23 नवंबर को जारी किए गए थे। चूंकि, पुलिस महानिदेशक को कम से कम दो वर्ष का कार्यकाल दिए जाने के दिशा-निर्देश सुप्रीम कोर्ट के हैं इसलिए मकवाणा दिसंबर 2026 तक पद पर बने रहेंगे। गृह विभाग ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |