साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर ‘I love Mohammad’ लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. दरअसल यहां लोधा थाना इलाके में दो गांवों के मंदिरों की दीवारों पर कुछ दिन पहले आई लव मोहम्मद लिखा गया था, जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्कार किया है. वहीं अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

दरअसल, जिले के लोधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दो गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी. दोनों ही गांवों के मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा गया था. जिस पर हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई थी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी. वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि अभी एक आरोपी राहुल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

चार आरोपी गिरफ्तार

पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ नीरज सिंह जादौन ने कहा कि 25 अक्टूबर 2025 को थाना लोधा क्षेत्र के दो गांव बुलाकगढ़ी और भगवानपुर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चार मंदिरों की दीवारों पर धार्मिक नारे लिखे गए हैं. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच थे. पुलिस ने चारों मंदिरों की दीवारों पर लिखे गए धार्मिक नारों को मिटवाया था. आक्रोशित ग्रामीण से बात कर मामले में केस दर्ज कराया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बुलाकगढ़ी निवासी जीशान समेत भगवानपुर गांव निवासी तीन आरोपी अभिषेक, आकाश और दिलीप शामिल हैं.

आरोपियों ने पूछताछ में क्या बताया?

एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने प्लान के तहत सब किया था. जीशान का मुख्य उद्देश्य था कि जो मुकदमा मुस्तकीम के खिलाफ है. उस मुकदमे में फैसला हो जाए. वहीं इस मामले फरार पांचवे आरोपी राहुल ने भी इनका साथ दिया था. क्योंकि राहुल के पिता का भगवानपुर गांव निवासी गुल मोहम्मद से मकान को लेकर विवाद चल रहा था. विवादित मकान मंदिर के पास ही स्थित है जिस मंदिर की दीवारों पर धार्मिक नारे लिखे गए थे. ऐसे में इन सभी आरोपियों का मानना था कि मंदिर की दीवारों पर धार्मिक नारे लिखने से पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके विरोधियों को गिरफ्तार कर लेगी. फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |