दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम: छठ पर्व के बाद लौटने वालों के लिए ट्रेनें 6 बजे से पहले शुरू, DMRC ने जारी किया नया टाइम-टेबल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के जल्द चलाने का ऐलान किया गया है. यह सुविधा आज यानी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मिलेगी. DMRC ने एक नोटिस जारी कर इस संबंध में जानकारी साझा की है. DMRC ने मेट्रो को जल्द चलाने का निर्णय छठ पर दिल्ली लौट रहे लोगों के ध्यान में रखते हुए लिया है. डीएमआरसी के मुताबिक, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह जल्दी मेट्रो चलाई जाएगी.

छठ महापर्व के मौके पर अपने घर गए लोगों ने दिल्ली में लौटना शुरू कर दिया है. सुबह से रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी के साथ मेट्रो के लिए सुबह के समय लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था. यात्रियों की परेशानी को देखते हुए DMRC ने पांच दिनों के लिए सुबह 5:15 बजे से ट्रेनें चलाने की निर्णय लिया हैं. हालांकि, इसकी सुविधा केवल दो ही स्टेशनों से मिलेगी. इनमें पहला नाम आनंद विहार और दूसरा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का है.

इन स्टेशनों से जल्द चलेगी मेट्रो

दरअसल, बिहार से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचती हैं. इसी के चलते इनके मेट्रों स्टेशन पर दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सुबह से ही लंबी-लंबी कतार लगानी शुरू हो गई थी. भारी भीड़ और यात्रियों को रही असुविधा को देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने आज यानी 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सुबह 5:15 बजे ट्रेन चलाने की शुरुआत कर दी है. आपको बता दें कि इससे पहले आनंद विहार से सुबह करीब 6 बजे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी सुबह ही मेट्रो मिला करती थी.

नहीं करना पड़ रहा लंबा इंतजार

DMRC के इस फैसले से यात्रियों में काफी खुशी है. अब उन्हें सुबह के समय मेट्रो में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा रहा है. आपको बता दें कि रेलवे ने भी यात्रियों के घर जाने और अब शहरों की तरफ लौटने के लिए विशेष सुविधा की हुई है, जिसमें विशेष ट्रेन चलाना, यात्रियों की पानी-वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधा का इंजमाम करना और हॉल्ट एरिया का बनाना शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |