बिहार में छठ महापर्व पर मातम! डूबने से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत, कई अभी भी लापता, देखें पूरी लिस्ट

हर साल की तरह इस तरह भी देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाया गया, जो कि 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर 28 अक्टूबर को उषा अर्घ्य के साथ खत्म हुआ. इस दौरान बिहार से कई जिलों से हादसे की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की पानी में डूबने के कारण मौत हो गई है. वहीं, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में राहत-बचाव की टीमें लगी हुई हैं.

देश में सबसे ज्यादा ठाठ-बाट से बिहार में छठ महापर्व का आयोजन होता है. देश-विदेश के किसी भी कोने में करने गए बिहार के ज्यादातर मजदूर हर हाल में छठ पर अपने घर लौटते हुए और धूमधाम से छठ की तैयारियों से लेकर पूजा-पाठ में हाथ बटाते हैं. हालांकि, इस बार बिहार के 30 जिलों में 106 लोगों की मौत हो गई. इनमें से कुछ घाट बनाने के लिए दौरान डूब गए, तो कुछ की अर्घ्य देते समय जान चली गई.

जानें कहां हुई सबसे ज्यादा मौत

सबसे ज्यादा 11 मौतें पानी में डूबने से राजधानी पटना में हुई हैं. वहीं, उसके बाद 8 मौतें नालंदा, 7 वैशाली, 5 औरंगाबाद, 4 गायजी, 1 नौबतपुर, 2 बिहटा, 3 मोकामा, 2 मनेर और बाढ़ में तीन लोगों ने पानी में डूबने के बाद दम तोड़ दिया. इसके अलावा, उत्तर बिहार में छठ घाटों पर करीब 24 लोग डूब गए, जिनमें से 22 की मौत हो गई हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है. एक अन्य को समय रहते बचा लिया गया.

छठ पर बिहार में 106 लोगों की मौत

दरभंगा-मोतिहारी में 4, मधुबनी में 5 और सीतामढ़ी में छठ के दौरान तीन लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई है. मुजफ्फरपुर के मीनापुर से हादसे की घटना सामने आई है, जहां दो लोग पानी में डूबे थे, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा लापता बताया जा रहा है. कुल मिलाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में छठ के दौरान पानी में डूबने से 106 लोगों की दर्दनाक की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश की जा रही हैं.मरने वाले में कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह उषा अर्घ्य के दौरान दम तोड़ दिया तो कुछ छठ घाट निर्माण के दौरान डूब गए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |