ट्रेन में क्रूरता की हद! सीट को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक पर 54 बार चाकू से वार, रेलवे सुरक्षा पर बड़ा सवाल

झारखंड से गुजरात के सूरत जा रही 09040 धनबाद उधना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने और सीट को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर लगातार 54 बार चाकू से वार कर दिए. घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वही एक बार फिर यात्री ट्रेन में हुई घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जबलपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 34 वर्षीय शैलेन्द्र झारिया के रूप में हुई है, जो नर्मदापुरम का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र सतना से अपने घर नर्मदापुरम लौट रहा था. इसी दौरान ट्रेन में आरोपी से हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि उसने बेरहमी से शैलेन्द्र पर हमला कर दिया.

किसी ने नहीं की आरोपी को रोकने की कोशिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी एंव वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद था और न ही किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की. आए दिन ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट, मारपीट और झगड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन रेलवे की ओर से सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे.

जीआरपी ने कहा- जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी

जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने और गश्त में सुधार के निर्देश दिए हैं. इस वारदात ने यात्रियों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है और लोगों ने ट्रेन में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग उठाई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |