ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा क्राइम रिकॉर्ड मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 26, 2025 558 घटना उस समय हुई जब ऑस्ट्रेलिया टीम की दो स्टार महिला खिलाड़ी शहर के एक होटल से बाहर निकली थीं, तभी अकील ने उनके साथ अश्लील हरकत और बैड टच किया. घटना ने न केवल खिलाड़ियों को झकझोर दिया, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए. Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें आरोपी पर पहले से हैं कई गंभीर मामले जांच में खुलासा हुआ कि अकील उर्फ़ नाईट्रा पर पहले से लूट, डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, ड्रग्स तस्करी और अवैध शराब कारोबार जैसे दस से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं. वह शहर के कई थानों में वांछित अपराधी रहा है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अकील कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. बावजूद इसके, शहर में उसकी गतिविधियों पर नजर नहीं रखी गई. यही लापरवाही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती थी. पुलिस की लापरवाही से बड़ा हादसा टला ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ हुई यह घटना इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गहरा सवाल खड़ा करती है. जिस आरोपी को सामान्य छेड़छाड़ का मामला मानकर पकड़ा गया था, वही दरअसल बड़ा अपराधी निकला. अगर समय पर पुलिस ने उस पर निगरानी रखी होती, तो संभवतः यह शर्मनाक घटना टल सकती थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को धक्का पहुंचाने वाली इस घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी के पुराने मामलों की भी पुनः जांच शुरू कर दी है, वहीं प्रशासन विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी कर रहा है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 558 Share