झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ्तार

झारखंड में महिला और युवतियों के साथ अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन प्रदेश से हत्या, लूट और रेप जैसे मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले से भी आया है, जहां मेले देखकर लौट रही 11 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बच्ची छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया.

बच्ची से गैंगरेप का शर्मनाक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार रात 11 साल की बच्ची अपने भाई के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हीमुंडूई मैदान में आयोजित बांदना पर्व पर झूमर मेले को देखकर घर लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते में दोनों भाई-बहनों को पांच युवकों ने घेर लिया. हवस की आग में अंधे हुए युवकों ने एक-एक कर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म

इस दौरान नाबालिग पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दरिंदो पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. घटना को अंजाम देने के बाद पांच आरोपी मौके से फरार हो गए. अगली सुबह बच्ची जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवार को अपनी आपबीती की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. गांव वाले में भी इस घटना से हड़कंप मच गया. परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

चार आरोपी अरेस्ट, पांचवें की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान जकराज सरदार, चोटराय सरदार, रवि सरदार और बीडिओ सरदार के तौर पर हुई है. वही गैंगरेप की घटना में शामिल पांचवा आरोपी फरार चल रहा है. जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बच्चे के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पीड़ित परिवार और गांव वालों में काफी गुस्सा है. वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |