आरोपों से टूट गई थी महिला डॉक्टर! 4 पेज के सुसाइड लेटर में लिखा अपना हाल, सतारा केस में नया खुलासा

महाराष्ट्र के सतारा की महिला डॉक्टर संपदा मुंडे के आत्महत्या मामले में एक 4 पेज का पत्र सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह पत्र डॉक्टर संपदा ने जांच समिति को लिखा था. इस पत्र में डॉक्टर मुंडे ने अपनी आपबीती, पुलिस अधिकारियों और कुछ राजनैतिक लोगों का गलत फिटनेस सर्टिफिकेट बनाकर देने के दबाव के बारे में जानकारी दी है. पुलिस इस पत्र की हैंडराइटिंग की जांच फोरेंसिक लैब में करवाएगी ताकि ये पता लगाया जा सके कि पत्र डॉक्टर मुंडे ने ही लिखा था या नहीं.

जानकारी के मुताबिक, इस पत्र में जिन डॉक्टरों और पुलिसवालों का नाम लिखा गया है उनसे भी पूछताछ की जा सकती है. साथ ही इस बात की जांच की जाएगी कि आखिर सांसद और उनके पिए ने आरोपी के लिए गलत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव डॉक्टर संपदा पर क्यों बनाया था.

पत्र में आरोपों को बताया निराधार

डॉक्टर मुंडे ने जांच समिति को लिखे पत्र में कहा कि मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. इसके आगे उन्होंने लिखा कि येरवडा कारागृह से पुलिस कर्मचारी एक आरोपी को लेकर अस्पताल आए. उस समय उन्होंने मुझे आरोपी से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी. इसलिए मैंने उनसे कहा कि सुबह आने पर जांच की जाएगी. इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मुझे बार-बार फोन कर दबाव डालने की कोशिश की. जब आरोपी को अस्पताल में लाया गया, तो उसका ब्लड प्रेशर हाई था. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मैंने तुरंत मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया.

मुंडे ने बताया कि इसके बाद मैंने सहायक पुलिस निरीक्षक जापपत्रे को फोन कर पूरी स्थिति बताई और कहा कि अगर कोई गलतफहमी हुई है, तो सामने आकर चर्चा करें, लेकिन उन्होंने आने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि उस समय अस्पताल में काफी भीड़ थी और स्थिति संवेदनशील थी, इसलिए मैंने पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की कोशिश की. इसके आगे उन्होंने कहा कि पुलिस निरीक्षक महाडिक द्वारा मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह गलत और निराधार है.

पुलिस अधिकारी ने ङी धमकाया

डॉक्टर मुंडे ने कहा, “मुझे पुलिस उपनिरीक्षक ने फोन पर कॉल किया और धमकाया. उन्होंने मुझे झूठे बहाने से बुलाया और जब मैं उनके पास गई, तो उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार किया और धमकी दी. मैंने इस घटना की जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी निगो मैडम को दी. उन्होंने भी मुझे पंचनामा करने को कहा और उस समय अभंग वहां मौजूद थे. इस पूरे मामले के दौरान हमें अपशब्द कहे गए और हमारे साथ गाली-गलौज की गई.”

उन्होंने कहा कि मैंने केवल ट्रीटमेंट से संबंधित अपनी राय रखी थी, लेकिन आरोपी ने बिना किसी कारण मुझे परेशान किया. जब आरोपी यहां से जा रहा था, तब मैंने कहा कि कोई पुलिस अधिकारी यहां तैनात किया जाए, क्योंकि आरोपी के व्यवहार से मुझे डर लग रहा था. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन आरोपी का मेडिकल चेकअप भी नहीं किया गया. मैंने यह सारी जानकारी महाडिक को देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया. इसके बाद मैंने ऑन-ड्यूटी स्टाफ के फोन से कॉल किया, तो मुझे कहा गया, “जो करना है करो, तुम्हारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते,” और मुझे धमकी दी गई.

इसके आगे उन्होंने पत्र में लिखा कि मैंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाई है और महिला मरीज की जांच भी की है. इसलिए महाडिक द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं. उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से निवेदन करती हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और सच्चाई जनता के सामने लाई जाए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |