प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा देख भावुक हुए भक्त, गुरु के दर्शन कर आँखों में भर आए खुशी के आँसू

प्रेमानंद महाराज ने आज अपनी पुरानी पदयात्रा को फिर से शुरू कर दिया है. उन्हें पदयात्रा में देखकर भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई. डेढ़ किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा लंबे समय से बंद थी, क्योंकि महाराज का स्वास्थ्य पहले ठीक नहीं था. पदयात्रा बंद होने की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी थी, जिससे भक्त काफी मायूस हुए थे. उनके दर्शन का इंतजार करने वाले भक्तों ने लगातार यह विश्वास बनाए रखा कि महाराज जल्द ही पदयात्रा पर लौटेंगे और उन्हें दर्शन देंगे.

दीपावली के त्यौहार के बाद आज प्रेमानंद महाराज ने अपनी पुरानी समय की लंबी पदयात्रा शुरू की. इससे पहले महाराज केवल छोटी पदयात्रा कर भक्तों को दर्शन दे रहे थे. लेकिन आज उन्होंने डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी पुरानी पदयात्रा की शुरुआत की, जिससे भक्तों को पूर्ण आनंद और संतोष मिला.

प्रेमानंद महाराज अपने आवास से पहले गाड़ी द्वारा थोड़ी दूरी तय करते हुए निकले, उसके बाद गाड़ी से उतरकर पदयात्रा प्रारंभ की. भक्तों ने रास्ते में राधा नाम की जयकार लगाई और महाराज के स्वागत में सड़क पर रंगोली बनाई. फूलों की वर्षा और भक्तों की भक्ति भरी जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया.

भक्तों के लिए यह पल विशेष था क्योंकि लंबे समय के बाद उन्हें अपनी आंखों से महाराज की लंबी पदयात्रा का आनंद प्राप्त हुआ. कई भक्त इसे दीपावली का विशेष तोहफा मान रहे हैं. महाराज के स्वागत में शामिल हुए भक्तों ने इस मौके पर अपनी श्रद्धा और भक्ति का प्रदर्शन किया.

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा आज से नियमित रूप से जारी रहेगी या नहीं. भक्तों की उम्मीद है कि महाराज स्वास्थ्यपूर्ण रहकर अपनी पुरानी पदयात्रा को निरंतर जारी रखेंगे और उन्हें दर्शन देने का अवसर प्राप्त होगा.

प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा न केवल उनके भक्तों के लिए धार्मिक उत्साह का कारण बनी है, बल्कि उनके आशीर्वाद और उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल फैल गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |