शर्मनाक घटना: रामनगर में गोमांस के संदेह में ड्राइवर पर जानलेवा हमला, भीड़ ने गाड़ी तोड़कर फैलाई दहशत

उत्तराखंड के रामनगर में हिंदू संगठनों ने गोमांस ले जाने के आरोप में तीन गाड़ियों को रोककर ड्राइवर की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, उन्होंने चौकी के अंदर खड़ी मीट से लदी गाडी में भी जमकर तोड़फोड़ की. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से मामले शांत कराया. इधर ड्राइवर की पिटाई के बाद मीट कारोबारियों और उनके परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए हिंदू संगठनों के नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, रामनगर में बीते काफी समय से सेल्टर हाउस के संचालन में लगी रोक के कारण बरेली और संभल की फैक्ट्रियों से मीट की सप्लाई की जा रही है. इसके लिए सभी तय मानकों को पूरा किए जाने की बात कहीं गई है. गुरुवार को बरेली से मीट ला रही तीन पिकअप गाड़ियों को कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने रोक लिया. मौके पर पहुंचे बेलपड़ाव पुलिस चौकी इंचार्ज ने मीट और गाड़ियों के कागज चेक करके उन्हे रामनगर की ओर जाने दिया.

ड्राइवर को बुरी तरह पीटा

इसके बाद छोई इलाके में पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने दोबारा गाड़ी रोककर उसमे गोमांश का आरोप लगाते हुए ड्राइवर को बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद कुछ गुस्साए युवकों ने बेलपड़ाव पुलिस चौकी में खड़ी मीट की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू करते हुए जमकर नारेबाजी की, जबकि कुछ हिंदूवादी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर गाड़ियों में गौमांस लाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की.

कुरैशी समाज ने जताया विरोध

इधर घटना की सूचना मिलते ही कुरैशी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है. विवाद बढ़ता देख रामनगर सीओ सुमित पांडे, कोतवाल सुशील कुमार ने बेलपड़ाव चौकी जाकर किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत किया. इसके बाद मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर मीट की जांच कराई गई है, जिसमें गौमांस जैसे कुछ भी सामने नहीं आया है.

जानकारी देते हुए सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पशु चिकित्सक की प्रारंभिक जांच में गोमांस की पुष्टि नहीं हुई है. शुक्रवार कल लेब से टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |