नोएडा में अलर्ट! इन तीन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने से बचें, अथॉरिटी ने जारी किए 46 खसरा नंबर, कभी भी चल सकता है बुलडोजर

दिल्ली से सटे नोएडा में घर लेना अब हर किसी का एक ख्वाब सा बन गया है. नोएडा दिन ब दिन डिवलप हो रहा है, जिस कारण यहां लोग अपना खुद का घर लेना पसंद कर रहे हैं. लेकिन कई लोग सस्ते के चक्कर में या फिर ब्रोकर की कही बातों में आकर अपना पैसा गंवा बैठते हैं. इसलिए घर लेने से पहले आपको हर चीज जांच लेना आवश्यक है. नोएडा प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना के जरिये लोगों से सलारपुर, भंगेल और हाजीपुर गांव की जमीन के 46 खसरा नंबरों पर संपत्ति खरीदने से बचने की अपील की है.

प्राधिकरण ने इन सभी खसरा नंबरों की लिस्ट जारी करने के साथ ही संपत्ति की खरीद-फरोख्त न करने के लिए लोगों को आगाह किया है. प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 ने खसरा नंबरों की सूची जारी की. अधिकारियों ने बताया कि संबंधित खसरा नंबर की जमीन पर अवैध रूप से निर्माणाधीन फ्लैट, दुकानें, ऑफिस स्पेस की खरीद-फरोख्त न करें. इससे आम लोगों को कोई वित्तीय नुकसान हो सकता है. अगर कोई संपत्ति खरीदता है तो वह उसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगा.

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर कुछ भूमाफिया अवैध निर्माण कर रहे हैं. इन इमारतों के खिलाफ समय-समय पर प्राधिकरण ध्वस्तीकरण और सील करने की कार्रवाई करता है. अब दोबारा से कुछ खसरा नंबर की जमीनों पर भूमाफिया अवैध निर्माण शुरू कर चुके हैं. प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए खसरा नंबर की जमीन पर बनी अवैध इमारतों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है.

क्यूआर कोड से ले सकते हैं जानकारी

सार्वजनिक सूचना जारी करने के साथ प्राधिकरण ने एक क्यूआर कोड भी जारी किया है. इसमें अवैध निर्माण को लेकर अधिक जानकारी दी गई है. तीन गांवों में हो रहे अवैध निर्माणसलारपुर- खसरा नंबर 700 से 715, 723, 724, 728 से 735 तक, 745 से 752 तक, 759, 760, 762, 763, 764, 779, 780, 795 से 798 तक. भंगेल बेगमपुर-खसरा नंबर 217 और हाजीपुर-खसरा नंबर 412.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |