इंदौर का राजवाड़ा बना आस्था का केंद्र: दीपोत्सव के लिए सजे बाजार, पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़े लोग

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के राजवाड़ा का दीपावली बाजार में भी मशहूर है। शहर के दिल होलकरकालीन राजवाड़ा के आस-पास के इलाके में यह बाजार सज गया है। जहां दीपावली के पूजन और डेकोरेशन के सामान के साथ-साथ कपड़े, बर्तन और सोने-चांदी के गहने भी मिलते हैं। शहर के लोगों के साथ यहां आस-पास के जिलों से भी लोग दीपावली की खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।

राजवाड़ा के सामने सड़क पर सजी छोटी-छोटी दुकानों में दीपावली पर पूजन सामग्री का सामान भी दीपक, लक्ष्मी जी की तस्वीर, रंगोली, फूल और अन्य सामान उपलब्ध हैं। दीपावली पर डेकोरेशन के सामान में टाइल्स पर लगाने वाले स्टीकर, गुलदस्ते, प्लास्टिक के फूल, दीवारों पर लगाने वाली पेंटिंग सहित झालर, रंग-बिरंगे बल्ब भी उपलब्ध हैं। ज्यादातर लोग अब इन्हीं छोटी दुकानों से सामान खरीद रहे हैं और वोकल फॉर लोकल को ताकत दे रहे हैं।

सराफा की सड़कों पर बिछा कालीन

दीपपर्व के लिए शहर के सराफा सहित प्रमुख बाजारों में जगमगाती रोशनी की गई है। राजवाड़ा सहित प्रमुख मार्गों की दुकानों, ज्वेलरी शोरूम व माल में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। वैभव व धन प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी के पर्व पर सराफा बाजार की सड़कों पर ग्राहकों के स्वागत के लिए कालीन बिछाया गया है।

कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिपोर्ट के अनुसार दीपावली के अवसर पर देशभर के बाजारों में कुल कारोबार 4.25 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता के अनुसार देश में बीते वर्ष के बाजारों को चार लाख करोड़ से ज्यादा आंका गया था। इस बार दीपावली पर जीएसटी की घटी दरें भी खरीदारों का उत्साह बढ़ा रही हैं।

देशभर के बाजारों में धनतेरस पर सोना-चांदी की बिक्री का आंकड़ा 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इंदौर जैसे शहर के लिए दीपपर्व के दौरान स्थानीय बाजार में कम से कम एक हजार करोड़ के व्यापार की उम्मीद है। इसमें सोने-चांदी, वाहनों से लेकर उपकरणों, बर्तनों व मिठाई की खरीद भी शामिल रहेगी।

सराफा में रोशनी का नया अंदाज

सराफा बाजार धनतेरस के दिन भोर होते ही खुल जाएगा। यहां इस बार अलग अंदाज में रोशनी की गई है। सराफा बाजार व्यापारी एसोसिएशन के मंत्री बसंत सोनी के अनुसार आधी रात तक दुकानें खुली रहेंगी। तीन दिन सराफा में चाट चौपाटी नहीं सजेगी। अन्य ज्वेलरी शोरूम आधुनिक रोशनी से दमक रहे हैं। बर्तन बाजार में परंपरा की ओर वर्ष में सिर्फ एक बार नजर आने वाली सजावट की गई है।

सोना, चांदी, पीतल और कांसे का रेट

  • सोना (24 कैरेट) 132800 रुपये दस ग्राम
  • सोना (22 कैरेट) 118000 रुपये प्रति दस ग्राम
  • चांदी 171000 रुपये प्रति किलो तांबा 1150 से 1800 रुपये किलो
  • पीतल 800 से 1200 रुपये किलो
  • कांसा 4000 रुपये किलो
  • एल्युमिनियम 300-450 रुपये किलो

सोना-चांदी के सिक्के बने पसंद

कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) तथा इसके ज्वेलरी विंग आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआइजेजीएफ) द्वारा धनतेरस पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के व्यापार का अनुमान है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता कहते हैं देशभर के सराफा बाजारों में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस पर सोने–चांदी के सिक्कों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

धनतेरस पर खरीदी के मुहूर्त

  • शुभ : सुबह 07.51 से 09.17 एवं रात 09.03 से 10.36 बजे तक।
  • लाभ : दोपहर 01.36 से 03.01 एवं शाम 05.53 से 07.27 बजे तक।
  • अमृत : दोपहर 03.02 से शाम 04.27 बजे तक।
  • चर : दोपहर 12.09 से 01.35 बजे तक।

जीएसटी घटने से बढ़े ग्राहक

इंदौर के बाजार में कुल कारोबार एक ही दिन में एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। सोने-चांदी की बिक्री ही 150 से 200 करोड़ के बीच पहुंच सकती है। वाहनों की बिक्री का आंकड़ा इसके भी पार पहुंच सकता है क्योंकि जीएसटी दर घटने से ग्राहक बढ़ रहे हैं। जीएसटी में कटौती का लाभ इलेक्ट्रानिक्स, कंज्यूमर गुड्स मार्केट को भी मिल रहा है। टीवी, फ्रिज, एसी, मोबाइल की बिक्री भी भरपूर रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |