करोड़ों का ‘खजाना’ खेत में! दुर्लभ ‘रेड सेंड बोआ’ सांप किसान के बाड़े में मिला, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Oct 18, 2025 821 मध्य प्रदेश के आगर मालवा के ग्राम बांसखेडी में किसान के बाड़े में रेड सैंड बोआ सांप मिला है. यह सांप बेहद दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है. सांप को देखकर किसान ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया. इस प्रजाति के सांप की कीमत करोड़ों में बताई जाती है. Related Posts मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर… मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा,… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें वन विभाग के चौकीदार भेरूसिंह ने सबसे पहले स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद वन रक्षक गोविंद शर्मा और राकेश कुंभकार ने सांप को पकड़कर सावधानी से रेस्क्यू किया. सांप को वन विभाग कार्यालय लाया गया, जहां रेंजर लक्ष्मी नारायण चौधरी के निर्देश पर पशु चिकित्सक डॉ. अरविंद महाजन ने उसका मेडिकल परीक्षण किया. परीक्षण में सांप पूरी तरह स्वस्थ पाया गया. इस सांप को रेड सैंड बोआ प्रजाति का बताया गया, जो जहरीला नहीं है. इसकी विशेषताओं को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी तस्करी की जाती है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह सर्प भारत के कुछ ही क्षेत्रों में पाया जाता है और इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों रुपये तक होने की बातें कही जाती हैं. रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने इसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई दुर्लभ वन्यजीव या सर्प दिखाई दे, तो तुरंत विभाग को सूचित करें. विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी सर्प या अन्य वन्यजीव को पकड़ने या छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें. ऐसी घटनाओं में विशेषज्ञ और प्रशिक्षित टीम की मदद से ही जानवरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है. इस सांप के रेस्क्यू की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 821 Share