रावण वध के बाद खूनी खेल! मेले से लौट रहे युवक का मर्डर, क्या हुआ था ऐसा जिससे चली गई जान? परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रामलीला मंचन देखने गए एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वारदात रजऊ परसपुर गांव में रावण वध लीला खत्म होने के कुछ ही देर बाद हुई. आरोप है कि हमला उस युवक पर हुआ था, जिस पर कुछ समय पहले गांव की एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा था. पुलिस अब इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है.

रजऊ परसपुर गांव निवासी अभिषेक यादव (22 वर्ष) बुधवार देर रात अपने दोस्तों के साथ हाईवे किनारे लगे मेले में गया था. रावण वध का कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग बाजार में टहलने लगे. तभी बरेलीसीतापुर हाईवे पर लगे पुलिस बैरियर के पास अचानक अभिषेक पर किसी ने चाकू से कई हमला कर दिया. हमलावर ने पेट और सीने पर ताबड़तोड़ प्रहार किए. अभिषेक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और दर्द से कराहने लगा.

दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल, रास्ते में तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर मेले में मौजूद लोग और उसके साथी दौड़कर मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. अभिषेक के पिता रामकिशन फौजी और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने दम तोड़ दिया.

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस को वहां से कुछ खून से सने कपड़े और एक चाकू का कवर मिला है. वहीं अभिषेक के पिता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल गांव की एक छात्रा ने उनके बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने उस पर मुकदमा दर्ज कराया था. उनका आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है.

घटना के बाद पुलिस ने गांव में दबिश दी. इसी दौरान छात्रा का पिता घर पर ही मिल गया. पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन पुलिस ने उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए उसे थाने में बैठा लिया है. पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है .

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया,प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. परिवार की ओर से जो तहरीर दी जाएगी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

मेले में पहले हुआ था झगड़ा

ग्रामीणों के मुताबिक, रावण वध के कार्यक्रम के बाद मेले में कुछ युवकों के बीच झगड़ा भी हुआ था. पुलिस इस झगड़े को भी हत्या से जोड़कर जांच कर रही है. कुछ लोगों का कहना है कि हमला पहले से सोच-समझकर किया गया था, क्योंकि आरोपी मौके पर चाकू लेकर आए थे. गांव में हुई इस वारदात के बाद माहौल तनावपूर्ण है. मृतक के घर पर मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस ने गांव में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |