NDA में फूट की आहट! नीतीश कुमार सीट शेयरिंग से नाराज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी बढ़ी टेंशन, क्या गठबंधन में सब ठीक नहीं?बिहार में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में महज 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति अब तक नहीं बन सकी है. कई दिनों से एनडीए के घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक सीटों को लेकर कुछ भी ऐलान नहीं हो सका है. अंतिम दौर में चल रही बातचीत के बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों के बंटवारे से खुश नहीं हैं. NDA में चार सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है, इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी सीट शामिल है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट के अलावा 3 अन्य सीटें सोनबरसा,राजगीर और मोरवा भी शामिल हैं, जिसको लेकर एनडीए के अंदर खटपट की खबर है. कहा जा रहा है कि शीट शेयरिंग को लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहमत नहीं दिख रहे हैं. सम्राट चौधरी के लिए बीजेपी का प्लान B बिहार में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे सम्राट चौधरी की तारापुर विधानसभा सीट पर भी पेच फंसा दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) यहां से सम्राट चौधरी को उतरने की तैयारी कर रही थी. लेकिन दावा है कि नीतीश कमार ने इस पर आपत्ति जताई. नीतीश की आपत्ति को देखते हुए बीजेपी ने सम्राट चौधरी के लिए प्लान B तैयार किया है और इस योजना के तहत उन्हें पटना की कुम्हरार या पटना साहिब सीट पर उतारने को लेकर विचार किया जा रहा है. तारापुर सीट के अलावा जेडीयू नेता नीतीश जिन अन्य 3 सीटों को लेकर नाराज दिख रहे हैं, वो तीनों सीटें चिराग पासवान को दी गई हैं. नीतीश जिन 3 सीटों को वापस लेना चाहते हैं, उसमें सोनबरसा, राजगीर और मोरवा शामिल है. जबकि सोनबरसा सीट से नीतीश सरकार में मंत्री रत्नेश सदा जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं. 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की मियाज बिहार में इस बार 2 चरणों (6 और 11 नवंबर) में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही हैं और 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. अब इसके लिए महज 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन बिहार के प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला उलझा हुआ है. एनडीए और महागठबंधन की ओर से अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों गठबंधनों की ओर से आज या कल तक सीटों को लेकर अंतिम मुहर लगाए जाने की उम्मीद है. महागठबंध में बातचीत के अंतिम दौर तक आते-आते राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस में भी थोड़ा तनाव आ गया है. हालांकि गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेताओं की ओर से ‘सब कुछ है’, कहा जा रहा है.

बिहार में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया में महज 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कोई सहमति अब तक नहीं बन सकी है. कई दिनों से एनडीए के घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक सीटों को लेकर कुछ भी ऐलान नहीं हो सका है. अंतिम दौर में चल रही बातचीत के बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों के बंटवारे से खुश नहीं हैं. NDA में चार सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है, इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भी सीट शामिल है.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट के अलावा 3 अन्य सीटें सोनबरसा,राजगीर और मोरवा भी शामिल हैं, जिसको लेकर एनडीए के अंदर खटपट की खबर है. कहा जा रहा है कि शीट शेयरिंग को लेकर जनता दल यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहमत नहीं दिख रहे हैं.

सम्राट चौधरी के लिए बीजेपी का प्लान B

बिहार में बीजेपी के सबसे बड़े चेहरे सम्राट चौधरी की तारापुर विधानसभा सीट पर भी पेच फंसा दिख रहा है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) यहां से सम्राट चौधरी को उतरने की तैयारी कर रही थी. लेकिन दावा है कि नीतीश कमार ने इस पर आपत्ति जताई. नीतीश की आपत्ति को देखते हुए बीजेपी ने सम्राट चौधरी के लिए प्लान B तैयार किया है और इस योजना के तहत उन्हें पटना की कुम्हरार या पटना साहिब सीट पर उतारने को लेकर विचार किया जा रहा है.

तारापुर सीट के अलावा जेडीयू नेता नीतीश जिन अन्य 3 सीटों को लेकर नाराज दिख रहे हैं, वो तीनों सीटें चिराग पासवान को दी गई हैं. नीतीश जिन 3 सीटों को वापस लेना चाहते हैं, उसमें सोनबरसा, राजगीर और मोरवा शामिल है. जबकि सोनबरसा सीट से नीतीश सरकार में मंत्री रत्नेश सदा जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं.

17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की मियाज

बिहार में इस बार 2 चरणों (6 और 11 नवंबर) में विधानसभा चुनाव कराए जा रहे हैं. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही हैं और 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. अब इसके लिए महज 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन बिहार के प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला उलझा हुआ है. एनडीए और महागठबंधन की ओर से अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है.

कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों गठबंधनों की ओर से आज या कल तक सीटों को लेकर अंतिम मुहर लगाए जाने की उम्मीद है. महागठबंध में बातचीत के अंतिम दौर तक आते-आते राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस में भी थोड़ा तनाव आ गया है. हालांकि गठबंधन को लेकर दोनों दलों के नेताओं की ओर से ‘सब कुछ है’, कहा जा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |