दिवाली पर यात्रियों की जेब पर डाका! नोएडा से लखनऊ-वाराणसी का बस किराया 7 गुना बढ़ा, जानें अब कितने में मिल रही है एक टिकट

दिवाली और छठ की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही लोग भी दिल्ली और नोएडा सहित तमाम बड़े शहरों से घरों के लिए निकलने लगे हैं. ताकि त्योहारों को परिवार संग मना सकें. ऐसे में दिल्ली-NCR से यूपी जाने वाली बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. यहां तक कि बसों में टिकटों की कीमत तो आसमान छू रही हैं.

नोएडा से लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी के लिए निजी एसी बसों का किराया 7 गुना तक बढ़ गया है. सामान्य दिनों में लखनऊ के लिए इन बसों का किराया 600 से 700 रुपये रहता है, जो अब 5 हजार तक पहुंच चुका है. कानपुर का किराया पहले 700 से 900 रुपये तक था, जो साढ़े तीन हजार तक पहुंच गया.

बात करें 18, 19, 21 और 22 अक्तूबर की तो अधिकतर बसें फुल हैं. कुछ बुकिंग वेबसाइट्स की मानें तो, इन दिनों नोएडा से लखनऊ का किराया औसतन 4999 रुपये, कानपुर का 3500, वाराणसी का 5770, गोरखपुर का 7304 और प्रयागराज का 7350 रुपये तक पहुंच गया है. निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि त्योहारों में मांग बढ़ने के कारण किराया बढ़ाना मजबूरी है. अंतिम समय में किराया और बढ़ सकता है.

नोएडा से 305 साधारण बसें चल रही हैं

वहीं, यूपी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि नोएडा और ग्रेनो डिपो से 305 साधारण बसें चल रही है. भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसें भी लगी हैं. अपनी एसी बसें नहीं है, लेकिन अन्य डिपो की एसी बसें नोएडा से गुजरेंगी.

ट्रेनें भी फुल, नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट

इसकी बड़ी वजह ये है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़े साधन ट्रेनों में भी अब फेस्टिव सीजन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं. वेटिंग बहुत लंबी है. इसके अलावा स्टेशनों पर भयानक भीड़ भी होने वाली है. हालांकि, रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है पर फिलहाल तो यही हालात हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |