छात्रा से गैंगरेप पर सख्त कार्रवाई: तीनों आरोपी दबोचे गए, पीड़ित पिता का दर्द- “डर के मारे अब यहां नहीं पढ़ा सकता”

पश्चिम बंगाल में एक और मेडिकल स्टूडेंट से गैंगरेप की वारदात सामने आई. इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दो अन्य युवकों पर भी घटना में शामिल होने का शक है. उनकी पहचान की जा रही है. घटना कोलकाता से 170 किमी दूर दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुई.

पीड़ित छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है. यहां MBBS सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. गैंगरेप की इस वारदात से दुर्गापुर समेत पूरे पश्चिम बंगाल में रोष व्याप्त है.

पुलिस के मुताबिक छात्रा शुक्रवार रात 8-9 बजे के बीच अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी. उस वक्त कैंपस गेट पर 3 युवक खडे़ थे. उन्होंने पहले लड़की का मोबाइल छीना. फिर बाल पकड़कर कैंपस गेट के सामने जंगल में घसीटकर ले गए, जहां गैंगरेप किया. इस दौरान लड़की का दोस्त भाग गया. उसने पुलिस को घटना की खबर दी. पीड़ित फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती है. उसका इलाज जारी है.

पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने इस घटना में लड़की के दोस्त और उसके साथियों के शामिल होने का आरोप लगाया डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ दुर्गापुर, रंजना रॉय ने दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज गैंगरेप मामले की पीड़िता से मिलने के बाद कहा कि उसकी हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ है. रॉय ने कहा कि पीड़िता को पूरा सहयोग मिल रहा है और कार्रवाई का आश्वासन दिया.

‘फोन वापस करने के लिए पैसे मांगे’

छात्रा कॉलेज से रात करीब 8:30 से 9 बजे बाहर गई थी. रात करीब 10 बजे वापस लौटते समय गैंगरेप की घटना हुई. छात्रा के माता-पिता को देर रात मामले की जानकारी दी गई. वे फिर दुर्गापुर पहुंचे और न्यू टाउनशिप थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि जब तीन लोगों ने उसका रास्ता रोका, तो उसका दोस्त उसे अकेला छोड़कर चला गया. फिर आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और उसे जंगल में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया.

आरोपियों ने दी गैंगरेप के बाद धमकी

आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. फिर उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए पैसे भी मांगे. पुलिस ने बताया कि उन्होंने पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कल रात पीड़ित की दोस्त से भी पूछताछ की गई है. CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं. सबूत इकट्ठा करने के लिए एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल का दौरा करेगी. मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ हो रही है.

बेटी की हालत देख छलका दर्द

शनिवार को पीड़िता के पिता ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा- मैंने अपनी बेटी को डॉक्टरी पढ़ने के लिए दुर्गापुर भेजा था. उसके साथ इस तरह का जघन्य कृत्य होगा, यह मैंने कभी नहीं सोचा था. वर्तमान हालात को देखते हुए मैं अपनी बेटी को अब यहां आगे नहीं पढ़ाऊंगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |