प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनके पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई थी. इस कारण उनके भक्त काफी ज्यादा मायूस थे. क्योंकि उन्हें अपने महाराज के दर्शन जो सुबह प्रातः काल के समय पदयात्रा में होते थे वह नहीं हो पा रहे थे. मगर उनके चेहरे तब खिल उठे जब प्रेमानंद महाराज ने अपने आश्रम से निकलकर परिक्रमा मार्ग तक भक्तों को दर्शन दिए.

महाराज की पदयात्रा के चलते दर्शन न होने के कारण भक्त काफी ज्यादा मायूस दिखाई देने लगे थे. लेकिन जब से यह पता लगा कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो और ज्यादा भारी तादाद में भक्त रात्रि के समय पदयात्रा में खड़े होकर उनका इंतजार करने लगे.

फिलहाल, पदयात्रा अभी भी बंद है. क्योंकि अभी प्रेमानंद महाराज पदयात्रा के माध्यम से भक्तों को दर्शन नहीं दे रहे. लेकिन आज रविवार को भक्तों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई. जिसमें प्रेमानंद महाराज आज सुबह के वक्त अपने आश्रम से बाहर तो निकले और भक्तों को दर्शन दिए.

दरअसल, प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद हो जाने के बाद वह अपने भक्तों को सिर्फ दो से 3 मिनट के लिए ही दर्शन दे रहे हैं. वह अपने आश्रम के बाहर आते हैं और अपने दर्शन देकर फिर आश्रम की ओर चले जाते हैं. लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ.

आज यानी 12 अक्टूबर को महाराज प्रातः काल को अपने आश्रम श्री हित राधा केली कुंज से बाहर तो आए. उसके बाद वो परिक्रमा मार्ग तक चले. परिक्रमा मार्ग में खड़े होकर भक्तों को अपनी पदयात्रा का एक छोटा सा रूप दिखाया जो की काफी समय से बंद था. यह नराजा देख भक्त बहुत ही ज्यादा खुश हुए.

राधा रानी के जयकारे लगाए

प्रेमानंद महाराज ने आज अपने आश्रम के चारों तरफ परिक्रमा लगाई. फिर आश्रम के चारों तरफ खड़े भक्तों को अपने दर्शन दिए. जैसे ही प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम से बाहर आने लगे सभी ने राधा नाम के जयकारे लगाए. और संपूर्ण स्थान राधा नाम के जयकारों से गूंज उठा. आज प्रेमानंद महाराज की इस महीने पदयात्रा से भक्त काफी ज्यादा खुश हुए हैं. भक्तों को उम्मीद है कि जल्द ही प्रेमानंद महाराज अपने पुराने समय पर पदयात्रा को प्रारंभ करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |