उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में अचानक ठंडक बढ़ गई है. इस मौसम में जब लोग हल्की ठंड की उम्मीद कर रहे थे, तभी मौसम ने करवट ले लिया और पहाड़ी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है. हालांकि, निचले इलाकों में मौसम साफ और शुष्क है, लेकिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के मंदिरों में भारी बर्फबारी हुई है. इसका असर निचले इलाकों में भी देखने को मिल रही है. यही कारण है कि अक्टूबर के मध्य में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है.

केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद गुरुवार को पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम कुछ समय के लिए साफ हुआ. हालांकि, ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जारी रही. केदारनाथ घाटी में 5 से 6 इंच तक बर्फ जम गई है. आमतौर पर अक्टूबर में इतनी बर्फ टिकती नहीं, लेकिन इस बार पहाड़ों, रास्तों और हेलीपैड पर सफेद चादर बिछी दिख रही है. हेलीकॉप्टर सेवाएं चालू रखने के लिए मशीनों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है.

केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. ये अक्टूबर के लिए असामान्य है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ेगी. इससे ट्रैकिंग रूट फिसलन भरे और खतरनाक हो सकते हैं.

हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी और भी ज्यादा हुई है. मंदिर परिसर में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है और हेमकुंड से अटलकोटी तक तीन किलोमीटर लंबे रास्ते पर भी मोटी परत बिछ गई है. आज दोपहर 1 बजे हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए औपचारिक रूप से बंद कर दिए जाएंगे.

इस साल हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. दो लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की. बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी इस सीजन में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है.

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में अगले दो हफ्तों तक मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, ऊंचे इलाकों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सड़क संपर्क पर असर पड़ रहा है और पिघलने-जमने की प्रक्रिया से भूस्खलन या पत्थर गिरने की घटनाएं रास्तों को और बाधित कर सकती हैं. यात्रियों और श्रद्धालुओं को जल्द लौटने या यात्रा पूरी करने की सलाह दी जा रही है.

केदारनाथ और हेमकुंड में बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों के मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हालांकि, दूसरी ओर मनमोहक नजारे भी देखने को मिल रहे हैं. घाटी में सफेद चादर, बर्फ से लदे पेड़ों और शांत ढलानों पर चलने का अनुभव श्रद्धालुओं को अद्भुत लग रहा है. इस बीच प्रशासन ने चेतावनी जारी की है.

क्या है प्रशासन की तैयारी?

प्रशासन ने ठंड से निपटने के लिए इंतजाम तेज कर दिए हैं. सुरक्षा और बचाव टीमें अलर्ट पर हैं. मार्गों की निगरानी की जा रही है, हिमस्खलन वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है और ऊंचे रास्तों पर आपातकालीन शेल्टर तैयार किए जा रहे हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि रात या अधिक ठंड के समय यात्रा से बचें, गर्म कपड़े रखें और मौसम की जानकारी लेते रहें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |