तेजस्वी का डबल दांव: दो सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, बिहार की राजनीति में आया उबाल

बिहार विधानसभा चुनाव की तमाम खबरों के बीच एक बड़ी खबर और निकलकर के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर के अलावा एक अन्य जगह से भी विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस पर आरजेडी या तेजस्वी की ओर से कोई बयान नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव राघोपुर के अलावा मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतर सकते हैं.

तेजस्वी वर्तमान में राघोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इस सीट को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ ही राबड़ी देवी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस सीट से अपनी दावेदारी पेश करके पार्टी को अत्यंत पिछडा वर्ग के मतों पर फोकस कर सकते हैं. बता दें कि राजद के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल फुलपरास से ही ताल्लुक रखते हैं. फुलपरास सीट को काफी ऐतिहासिक माना जाता है.

1977 में कर्पूरी ठाकुर ने लड़ा था चुनाव

इसी सीट से ही 1977 में हुए उपचुनाव में तत्कालीन सीएम कर्पूरी ठाकुर ने चुनाव लड़ा था. इस सीट से पिछले तीन विधानसभा चुनाव में जदयू का दबदबा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू की शीला कुमारी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कृपानाथ पाठक को करीब 11 हजार मतों से हराया था. तब इस सीट पर लोजपा के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे.

राज्य में बड़ी राजनीतिक चर्चा शुरू

हालांकि तेजस्वी यादव के फुलपरास सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनकी पार्टी की तरफ से अभी किसी भी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से अभी तक सीट शेयरिंग का मामला क्लियर नहीं हुआ है. ऐसे में तेजस्वी के बारे में इस खबर के सामने आने के बाद राज्य में बड़ी राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |