बच्चे ने किया फोन, पुलिस दौड़ी मदद को… थानेदार बने कुरकुरे वाले अंकल

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- वाह पुलिस ने तो दिल ही जीत लिया. दरअसल, पुलिस को 10 साल के बच्चे ने डायल 112 में फोन किया था. उसने पुलिस को बताया- अंकल मैंने मम्मी से कुरकुरे मांगे तो उन्होंने दीदी के साथ मिलकर मुझे पीटा. पुलिसकर्मी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे की पूरी बात सुनी और फिर खुद बच्चे के घर पहुंचकर उसे कुरकुरे के पैकेट देकर उसका दिल जीता.

पुलिस को रोते हुए किया बच्चे ने फोन

मां-बहन की पिटाई से बच्चा इस कदर दुखी हुआ कि उसने फोन उठाकर डायल 112 पर कॉल कर रोते हुए मां और बहन के द्वारा पीटने की शिकायत कर दी. डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने बच्चे की पूरी बात सुनी और उसे समझाया. इस दौरान बच्चे के साथ बातचीत करते हुए पुलिसकर्मी ने वीडियो भी बनाया जो वायरल हो गया.

बच्चे को गिफ्ट किए कुरकुरे के पैकेट

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें डायल 112 में बैठकर पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा बच्चे से बातचीत कर रहे हैं और बच्चा अपनी मासूम आवाज में उन्हें बता रहा है कि कुरकुरे मांगने पर मां-बहन ने रस्सी से बांधकर मारा है. बच्चे की बात सुनने के बाद पुलिसकर्मी उमेश विश्वकर्मा ने उससे कहा वो आ रहे हैं और कुछ देर बाद उमेश विश्वकर्मा उसके घर पहुंचे और मां-बहन को समझाइश देते के साथ ही बच्चे को कुरकुरे के पैकेट गिफ्ट कर उसे खुश कर दिया. पुलिसकर्मी उमेश की संवेदनशीलता की हर कोई तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी यूजर पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |     जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत्ति की कुर्क     |     जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा, इंस्टाग्राम रील देखकर गाड़ी का नंबर पता कर रची थी खौफनाक साजिश     |     मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |