उज्जैन। सोशल मीडिया पर एक मुस्लिम युवक ने युवती से दोस्ती कर ली। गुरुवार रात को उसने युवती को मिलने के लिए मंछामन चौराहे के समीप बुलाया था। यहां वह युवती को गैराज के अंदर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर पीट दिया। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक को नीलगंगा पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि एक युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से फरदीन नामक युवक से हुई थी। युवती गुरुवार रात को गरबा खेलने के लिए जा रही थी। उसी दौरान फरदीन ने उसे फोन कर जरूरी बात करने के बहाने से मंछामन चौराहे पर बुलाया था।