उज्जैन में हिंदू युवती संग मुस्लिम युवक पकड़ा गया, भीड़ ने जमकर धुना – चौंकाने वाले सामान बरामद

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के फ्रीगंज इलाके में शुक्रवार को एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ देखकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। युवक की पहचान मोहम्मद शाद शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक युवती को बहाने से घुमाने लाया था, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक दोनों पर नजर रखी।

युवक पहले युवती को एसएस अस्पताल के पीछे चाय की दुकान पर ले गया और फिर टावर क्षेत्र में आइसक्रीम खिलाई। जैसे ही दोनों फ्रीगंज ओवरब्रिज के पास पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। पूछताछ में युवक ने पहले खुद को युवती का भाई बताया, लेकिन जब युवती के पिता को बुलाकर फिर से सवाल किए गए, तो उसकी असलियत सामने आ गई। युवक ने बताया कि वह कार डीलरशिप में काम करता था, लेकिन जांच में पाया गया कि उसने छह महीने पहले ही नौकरी छोड़ दी थी।

लगातार झूठ बोलने पर कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी और कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। तलाशी के दौरान युवक के पास से रेडियम कटर और कई सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिससे उसकी नीयत पर और सवाल खड़े हो गए हैं।

माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह मामला उज्जैन में दो दिनों में दूसरी बार इस तरह की घटना के रूप में सामने आया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |