कटिहार: CM नीतीश के स्वागत की कर रहे थे तैयारी, दो मजदूरों को स्कार्पियो ने रौंदा, मौत

बिहार के कटिहार जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान भीषण हादसा हुआ है. यहां सड़क किनारे बेरिकेट कर रहे दो मजदूरों को एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उड़ा दिया, जिससे दोनों मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 विषहरी स्थान की हैं. मृतक की पहचान मो.हनीफ (48) और मो.गुलजार (24) के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक समेली प्रखंड कार्यालय के पास मुख्यमंत्री के आने की तैयारी को लेकर लगभग 40 मजदूर सड़क के दोनों ओर रात में बेरिकेट बांधने का काम कर रहे थे. इस दौरान लगभग सुबह लगभग 4 बजे के आस-पास ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास कर रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे काम कर रहे दो मजदूर को टक्कर मार दी.

हादसे में दो मजदूरों की मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मजदूर हवा में काफी ऊपर उछल गए और सड़क पर जा गिरे. इसके बाद स्कार्पियो दोनों को कुचलते हुए फरार हो गई. मामले में दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए मजदूरों ने एनएच 31 को जाम कर दिया.

जिसके बाद पूर्णियां-बरौनी मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच मजदूरों को समझा बुझाकर शांत कराया और मजदूरों को सड़क से हटाया.

पुलिस ने मजदूरों को कराया शांत

इसके बाद हाइवे का जाम को खुला और आवागमन को चालू हुआ. लगभग 2 घंटे तक मजदूरों ने सड़क जाम कर मृतक साथी के मुआवजे की मांग करते रहे. दोनों मृतक आपस मे चाचा भतीजा हैं. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया हैं.

मामले में कटिहार साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण सहित विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितंबर को कटिहार जिले के समेली आने वाले हैं. इसी को लेकर यह पूरी तैयारी चल रही हैं. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |