स्कूल की रसोई में ठंडा होने के लिए रखा था दूध, उसमें गिरी 17 महीने की मासूम, मौत

आध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बच्ची गर्म दूध के टब में गिर गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान अक्षिता के नाम से हुई है. उसकी उम्र डेढ़ साल बताई बताई जा रही है. इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है.

घटना बुक्करायसमुद्रम मंडल के कोरापाडु के पास अंबेडकर गुरुकुल स्कूल की है. स्कूल में बच्ची की मां कृष्णवेणी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करती है. काम पर मां कृष्णवेणी के साथ उसकी 17 महीन की बेटी अक्षिता मां के साथ वहां आई थी. मां ने बच्ची को खेलने के लिए छोड़ दिया और अपने काम में व्यस्त हो गई. खेलते-खेलते बच्ची रसाई में चली गई.

गर्म दूध के टब गिरी मासूम

रसोई में खौलता हुआ दूध पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रखा हुआ था. जो छात्रों को दिया जाना था. बच्ची दूध के पास खेल रही थी. तभी वहां एक बिल्ली पहुंच गई. बिल्ली को देखने के चक्कर में बच्ची लड़खड़ाकर गरम दूध के टब में गिर गई. दुध में गिरते ही बच्ची चीख उठी. उसने टब से निकले का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं निकल पाई.

इलाज के दौरान हुई मौत

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मां तुरंत रसोई में पहुंची. इसके बाद मां ने बच्ची को गर्म दूध के दब से बाहर निकला और उसे लेकर तुरंत अनंतपुर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची. यहां डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए तुरंत कुरनूल सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया. हालांकि, इस घटना के दौरान बच्ची इतना बुरी तरह जल चुकी थी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

यह दिल दहला देने वाली पूरी घटना रसोई में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हादसे के बाद बच्ची की मां और परिवार गहरे सदमे में हैं. लोगों का कहना है कि यह घटना चेतावनी की तरह है. बच्चों की सुरक्षा के लिए गर्म चीजें को उनके आसपास रखने से बचें. अगर ऐसी चीजें आसपास हैं तो बच्चों को अकेला न छोड़ें और उनका खास ध्यान रखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |