क्या आपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भैंस दुहते देखा है? देखिए जीतू पटवारी का अलग रुप! खुद भैंस से निकाला दूध

देवास : वीरवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी देवास जिले के टौंकखुर्द में पहुंचे। इस मौके पर वो झरनेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य चुनरी यात्रा में शामिल हुए। लेकिन इसी दौरान जीतू पटवारी का एक अलग रुप देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल जीतू पटवारी ने भौरांसा स्थित पशु हाट में खुद भैंस का दूध निकाला । जीतू को भैंस दुहते देख लोग भी हैरान रह गए। कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष ने बड़े ही अच्छे ढंग से भैंस से दूध निकाला और लोगों में चर्चा का विषय बन गए। भैंस से दूध निकालने के बाद जीतू ने कहा कि बीजेपी ने दुध पर 5 रुपये बोनस देने की बात की थी लेकिन नहीं दिया जो वादाखिलाफी है।

आपको बता दें कि  चुनरी यात्रा में PCC चीफ जीतू पटवारी के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल हुए। जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को जो सब्जबाग दिखाए हैं जो वादे पूरे करे यहीं माँ से प्रार्थना की है।  हम लोगों के लिए लड़ेंगे, विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और वोट चोरो को कुर्सी को छोड़ने को मज़बूर करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |