हाथ मरोड़ा, मोबाइल छीना फिर जमीन पर बैठाया… रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने इंस्पेक्टर से की अभद्रता, FIR दर्ज

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. समाज कल्याण विभाग के रिटायर्ड अफसर मनीलाल के बेटे संजय पर एंटी करप्शन इंस्पेक्टर नुरुलहुदा खान के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है. इस मामले में इंस्पेक्टर की तहरीर पर संजय और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

घटना 15 सितंबर की है, जब एंटी करप्शन इंस्पेक्टर नुरुलहुदा खान कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) लेकर मनीलाल के विभूतिखंड स्थित आवास पर पहुंचे. मनीलाल के खिलाफ विशेष न्यायाधीश पीसी कोर्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है. बताया जाता है कि मनीलाल कोर्ट में पेशी पर बार-बार अनुपस्थित रह रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ NBW जारी हुआ था.

इंस्पेक्टर नुरुलहुदा ने बताया कि वह मनीलाल के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. वहां एक ने खुद को संजय के रूप में पेश किया. जैसे ही इंस्पेक्टर ने अपना परिचय देकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, संजय ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. आरोप है कि संजय ने इंस्पेक्टर का हाथ मरोड़कर उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया.

धक्का-मुक्की भी की

इतना ही नहीं, संजय ने धक्का-मुक्की करते हुए धमकी भी दी. जब इंस्पेक्टर ने विरोध किया, तो संजय हमलावर हो गया. साथ आए दरोगा अखिल कुमार और दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी उसने अभद्रता की. स्थिति बिगड़ती देख इंस्पेक्टर ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया.

एफआईआर हुई दर्ज

विभूतिखंड थाने के प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि नुरुलहुदा की तहरीर के आधार पर मनीलाल और उनके बेटे संजय के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और धमकी देने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मनीलाल पहले से ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं, और अब उनके बेटे का यह व्यवहार मामले को और जटिल बना रहा है. इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि एक रिटायर्ड अफसर का परिवार इस तरह के व्यवहार में कैसे शामिल हो सकता है. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, मनीलाल और संजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हो गई हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |