दहेज नहीं मिला तो पति ने किया ऐसा कारनामा, पत्नी को कर दिया मृत घोषित… दर-दर भटक रही पीड़िता

राजस्थान के भरतपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां रहने वाली एक विवाहिता को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाया गया है. महिला तीन महीने से दर-दर भटक रही ताकि उसके दस्तावेजों को ठीक किया जाए. मामला सामने तब आया जब महिला ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और जन आधार कार्ड में खुद को मृत पाया.

महिला का नाम दुर्गेश है. दुर्गेश की शादी 2020 में हाड़ौली निवासी संदीप शर्मा से हुई थी. उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई. 1 अप्रैल 2024 को उसने उच्चैन थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने चालान कोर्ट में पेश कर दिया है और मामला विचाराधीन है. दुर्गेश ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को ई-मित्र से दस्तावेज ठीक कराने के लिए आवेदन दिया था. लेकिन रिकॉर्ड में उनके नाम हटाने का कारण मृत्यु बताया गया. अब बड़ा सवाल यह है कि बिना डेथ सर्टिफिकेट जारी किए किसी को मृत कैसे घोषित किया जा सकता है?

सब पति का किया धरा

इन सब के लिए महिला ने पति पर आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि ये सब उसके पति का किया धरा है. उसी ने सरकारी दफ्तरों में गलत जानकारी दी होगी. दुर्गेश बोली- डॉक्यूमेंट में मृत बताए जाने के बाद मैं दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हूं. 3 महीने पहले जन आधार में मृत बताए जाने के बाद से मैं काफी परेशान हूं. जब मैंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया तो उसे इसकी जानकारी का पता तब चला.

नगर पालिका ने दी सफाई

उधर, नगर पालिका प्रशासन ने सफाई दी कि उनके कार्यालय से कोई मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है. नाम हटाने की प्रक्रिया ई-मित्र के माध्यम से आई, जिसमें कारण मृत्यु अंकित कर दिया गया. इस पर जब नगर पालिका उच्चैन के अधिशाषी अधिकारी भी कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाए. देखना ये होगा कि महिला को इंसाफ मिलता है या नहीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |