‘I Love मोहम्मद जुलूस’ में बवाल, बिना अनुमति सड़क पर निकले… पथराव, मारपीट और तोड़फोड़

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 4 सितंबर को ‘I Love मोहम्मद’ का पोस्टर लगाया गया, जिसका कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध किया, जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले में 25 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था. तब से लेकर अब तक यूपी पुलिस के एक्शन पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड तक पहुंच गया. अब उत्तराखंड के काशीपुर में विरोध प्रदर्शन जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामना आई है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में ‘I Love मोहम्मद जुलूस‘ निकाला गया. बताया जा रहा है इस जुलूस को निकालने के लिए इजाजत नहीं ली गई थी और बिना अनुमति निकाले गए इस जुलूस में अचानक पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हो गई. जुलूस अली खां क्षेत्र से निकाला गया और इसमें शामिल कुछ उपद्रवियों ने पुलिस की पिटाई की, जिससे हालात से बेकाबू हो गए.

उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस टीम

हालांकि, पुलिस के निर्देशों पर एसपी सिटी अभय सिंह और मौके पर मौजूद पुलिस बल ने अपनी सूझबूझ से हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया. पुलिस ने तुरंत टीमों का गठन किया और पूरे शहर में CCTV फुटेज और वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान में जुट गई. पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा और शहर में कोई जनहानि नहीं हुई, न ही उद्योग-व्यापार को नुकसान पहुंचने दिया गया.

“जुलूस के दौरान बिगड़ा माहौल”

एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा, बिना अनुमति निकाले गए जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और हमारी टीम की सूझबूझ से पूरे शहर को नियंत्रण में रखा गया है. समाजवादी पार्टी के नेता नदीम अख्तर और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है. सभी उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में कानून का राज है. किसी को भी गुंडाराज या अशांति फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |