ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल लेकर पहुंचे ब्रजेश पाठक, अब ऐसी है हालत

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद ओम प्रकाश राजभर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक ब्लड प्रेशर से और हार्ट से जुड़ी कुछ परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उनके घर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जैसे ही ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबियत की खबर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मिली तब वो तुरंत उनका हालचाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ओम प्रकाश राजभर के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे. डिप्टी सीएम ने एक्स पर जानकारी दी कि आज मा० मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया. वहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और वे चिकित्सकीय निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

OP राजभर का अस्पताल में इलाज जारी

डॉक्टरों के अनुसार, राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक आया था. अस्पताल में उनके तुरंत सीटी स्कैन और बल्ड समेत कई जरूरी टेस्ट करवाए गए. फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल के डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं. अस्पताल की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है.

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने भी उनकी सेहत को लेकर जानकारी शेयर की है. अरविंद राजभर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बचाया कि अब उनके पिता की हेल्थ सुधर रही है. ब्लड प्रेशर और हार्ट संबंधी समस्याया महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. आप सभी के प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनकी हेल्थ में अब लगातार सुधार हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |