दिल्ली: गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए चला रहा था कार, DTC के 6 कर्मचारियों को रौंदा

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार चालक ने बस स्टैंड के पास खड़े दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के टिकट चेकिंग स्टाफ के छह सदस्यों को टक्कर मार दी. कार की स्पीड बहुत तेज थी. टक्कर मारने के बाद कार बस स्टैंड में जा घुसी और बस स्टैंड का ढांचा भी क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में सभी छह लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दोनों घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना द्वारका सेक्टर-21 स्थित अंडरपास के पास की बताई जा रही है. कार चालक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था. उसी दौरान उसने डीटीसी के टिकट चेकिंग स्टाफ के छह सदस्यों को टक्कर मारी. हादसे की सूचना मिलते ही द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद तुरंत घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया.

चार को इलाज के बाद घर भेजा गया

अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया, जबकि बाकी दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीटीसी के टिकट चेकिंग स्टाफ के छह सदस्य ड्यूटी पर थे. सभी की शुक्रवार को यात्रियों की टिकट जांच के लिए विभिन्न बस स्टॉप पर तैनाती थी.

टिकट चेकिंग स्टाफ के छह सदस्य सेक्टर-21 स्थित अंडरपास के पास खड़े होकर बसों को जांच रहे थे. इसी दौरान एक कार स्पीड में आई और सीधे बस स्टैंड से टकरा गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि कार चालक फोन पर अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था. इस बातचीत में चालक एक्साइट हो गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया. चालक ने कार पर से कंट्रोल खो दिया.

लापरवाह ड्राइविंग की बनी हादसे की वजह

लापरवाह ड्राइविंग की वजह से ही यह हादसा हुआ. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने कार जब्त कर ली है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसको अरेस्ट किया जा सके. घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है. घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |