आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

देश में कल से जीसएटी की नई दरें लागू होने वाली हैं. इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि वे इस संबोधन में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं. हालांकि अब तक ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि पीएम मोदी का ये संबोधन किस संबंध में होने वाला है. इससे पहले पीएम ने 15 अगस्त और भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान देश को संबोधित किया था.

पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही अपने गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं है. हमारा असली दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने इस संबोधन में ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ और नए H1 वीजा शुल्क को लेकर भी बोल सकते हैं.

इसके साथ ही कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है, इसे लेकर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं. गुजरात दौरे के दौरान पीएम ने कहा था कि इस बार की नवरात्रि बेहद खास होने वाली है.

कल से जीएसटी की दरों में हो रही कटौती

प्रधानमंत्री के इस संबोधन को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कल से लागू होने वाली जीएसटी की नई दरों पर बात कर सकते हैं. कल से लागू होने वाली नई दरों से कई चीजों की कीमत कम होने वाली हैं, जिससे आम जनता को बहुत बचत होने वाली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |