जम्मू-कश्मीर: जेल में बंद AAP विधायक मेहराज मलिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से की ये अपील

आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक इस समय हिरासत में हैं. उनको पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया है. इस बीच विधायक ने जेल से संदेश भेजा है. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अप्पू सिंह स्लाठिया ने जानकारी दी कि विधायक मेहराज मलिक ने शनिवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से जेल से अपील की कि वो डोडा जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र का दौरा करें और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करें.

स्लाठिया ने बताया कि मेहराज मलिक ने जम्मूश्रीनगर नेशनल हाईवे के बार-बार बंद होने पर भी चिंता जताई है. उनका कहना है कि इससे घाटी के सेब उत्पादकों को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा, मलिक (डोडा ईस्ट विधायक) ने कठुआ जेल से संदेश भेजा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वो उनके विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर वहां राहत, पुनर्वास और मुआवजे के काम की निगरानी करें.

विधायक ने CM से की अपील

स्लाठिया ने बताया कि मलिक, जो आप की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था काफी हद तक सेब उद्योग और बागवानी पर निर्भर है, लेकिन इस साल हाईवे बंद होने की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

प्रवक्ता ने आगे कहा कि मेहराज मलिक ने अपने समर्थकों से हौसला बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह कठिन समय भी बीत जाएगा.

मेहराज मलिक पर लगा PSA

मेहराज मलिक को 8 सितंबर को डोडा जिले में लोक व्यवस्था भंग करने के आरोप में पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वो कठुआ जिला जेल में बंद हैं. मेहराज मलिक को डोडा जिले में एक स्वास्थ्य केंद्र के स्थानांतरण को लेकर डोडा के डिप्टी कमिश्नर से हुई बहस के बाद गिरफ्तार किया गया था. इस बहस में उन्होंने कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

पब्लिक सेफ्टी एक्ट सरकार को 18 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए दो सालों तक प्रशासनिक आधार पर हिरासत में रखने की इजाजत देता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |