पीएम मोदी की मां को फिर दी गई गाली? सम्राट चौधरी ने शेयर किया वीडियो, मंच पर दिखे तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति का माहौल और गरमा गया है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ फिर से अपशब्द कहे गए. इससे पहले भी दरभंगा में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के सभा के मंच से इस तरह का विवाद सामने आया था. भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र और बिहार की संस्कृति का अपमान बताते हुए तीखा हमला बोला है.

भाजपा ने रविवार को दावा किया कि तेजस्वी यादव की यात्रा के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस कथित घटना का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा कि तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं की गालियों को बढ़ावा दे रहे थे और यह व्यवहार बिहार की संस्कृति को कलंकित करने वाला है. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की माताएं और बहनें इस अपमान का लोकतांत्रिक जवाब देंगी.

भाजपा नेताओं का तीखा हमला

सम्राट चौधरी ने इस घटना को लोकतंत्र का घोर अपमान बताया और यह सवाल उठाया कि क्या अब माताओं-बहनों का अपमान करना विपक्ष का राजनीतिक हथियार बन गया है. दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तेजस्वी यादव की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए और आरजेडी नेता अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे. भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की राजनीति जनता को स्वीकार नहीं है और चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा.

चुप्पी साधे रहा RJD

भाजपा के आरोपों पर RJD की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. बार-बार संपर्क करने के बावजूद पार्टी के पदाधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए. वहीं, तेजस्वी यादव ने 16 सितंबर को जहानाबाद से अपनी बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत की थी. यात्रा का पहला चरण नालंदा और बेगूसराय जैसे NDA के गढ़ों से गुजरा और 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त हुआ.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |