नवरात्रि में उमरिया में मांस-अंडे की बिक्री पर पाबंदी, सांसद आलोक शर्मा बोले- वहां नॉनवेज खाने वाले ज्यादा..

भोपाल: नवरात्रि में नॉनवेज की दुकान बंद किए जाने को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उमरिया में नवरात्रि में मांस और चिकन की दुकान नहीं खुलने के फैसले का सांसद आलोक शर्मा समर्थन करते हुए कहा कि उमरिया में नॉनवेज खाने वालों की संख्या बहुत अधिक है, इसके लिए कवर्ड मार्केट बननी चाहिए। बता दें कि उमरिया जिला प्रशासन ने नवरात्रि में मांस-अंडे की बिक्री पर पाबंदी लगा दी है।

भोपाल में 30 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त किए प्रशासन ने उसको लेकर सांसद आलोक शर्मा बोले- जो गलत काम करेगा जिला प्रशासन अपना काम करेगा। मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार है, कोई लाइसेंस का दुरुपयोग करता है, जिला प्रशासन उसकी जांच करता है और जांच में पाया जाता है, गलत दुरुपयोग किया है तो जिला प्रशासन ने ऐसे लाइसेंसों को निरस्त किया है और करना भी चाहिए।

हथाईखेड़ा में फर्जी मछली पालन समिति को लेकर आलोक शर्मा ने कहा कि प्रशाशन अपना काम कर रहा है, प्रशासन और सरकार के ऊपर अपना भरोसा रखिए, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। सभी दोषियों को शख्त से सख्त सजा मिलेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |