दिल्ली: रोहिणी में बड़ी साजिश नाकाम! दो बदमाशों का एनकाउंटर, गोगी गैंग के थे सदस्य

दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुल तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बुध विहार थाना प्रभारी (एसएचओ) करुणा सागर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है. अधिकारी ने बताया कि टीम ने हथियारों से लैस बदमाशों को घेरने का प्रयास किया. इसी बीच, बदमाशों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी.

किसी बड़ी वारदात की रच रहे थे साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐसी सूचना मिली थी कि पांच संदिग्ध बदमाश इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. ये अपराधी रोहिणी इलाके में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, बदमाशों ने गोलियां चला दीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और बदमाशों को घेर लिया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान गोगी गैंग के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई है.

गोगी गैंग दिल्ली-एनसीआर में काफी सक्रिय है. इस गिरोह के सदस्य अक्सर हत्या, लूट, रंगदारी और सुपारी किलिंग जैसी वारदातों में शामिल पाए जाते रहे हैं. पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद इलाके में बढ़ती गैंगवार की घटनाओं पर रोक लगाना था. गोगी गैंग से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में गैंग के कुछ सदस्य जेल से बाहर आकर फिर से सक्रिय हो गए थे.

घायल बदमाशों को अस्पताल में किया गया भर्ती

फिलहाल घायल बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |