दिल्ली: काला जठेड़ी, नीरज बवाना से लेकर टिल्लू ताजपुरिया तक, 58 ठिकानों पर 820 पुलिसवालों ने मारी रेड, 42 को दबोचा

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया. पुलिस ने 18 सिंतबर की रात को 58 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. इस अभियान में 820 पुलिसकर्मी शामिल हुए. इस दौरान पुलिस ने 36 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और साथ ही 6 गैंगस्टर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान दिल्ली, सोनीपत, सांपला, झज्जर, रोहतक और बहादुरगढ़ में दबिश दी और लाखों रुपये के साथ कीमती सामान बरामद किया.

छापेमारी में जिन 6 गैंगस्टर्स को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान काला जठेड़ी, गोगी, नीरज बवाना, तिल्लू ताजपुरिया, कपिल सांगवान, नेतू डबोदा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी गैंगस्टर कुख्यात गैंग से जुड़े अपराधी हैं. पुलिस ने इस दौरान 7 मुकदमे आर्म्स एक्ट में दर्ज किए. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर नकदी, हथियार और कीमती सामान जब्त किए.

पुलिस की 40 टीमों ने की छापेमारी

आउटर, नॉर्थ और रोहिणी जिला पुलिस की करीब 40 टीम ने अलग-अलग अपराधिक समूहों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. अभियान में आउटर नॉर्थ से 500 पुलिसकर्मियों की 39 टीमें, रोहिणी जिले से 320 पुलिसकर्मियों की 19 टीमें शामिल हुईं. इस अभियान की कमान डीसीपी हरेश्वर स्वामी और डीसीपी राजीव रंजन ने संभाली. इस दौरान पुलिस ने 49.60 लाख रुपये की नकदी, 1.36 किलो सोना, 14.60 किलो चांदी बरामद की.

गैंगस्टर्स के लिए फंड जुटाने वाला शख्स गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो SUV, बाइक, 26 मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त किया गया. इसके साथ ही 7 पिस्टल-रिवॉल्वर, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर्स के लिए फंड जुटाने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है. छापेमारी में बरामद की गई काले रंग की बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाड़ी कपिल सांगवान गैंगस्टर के लोगों की बताई जा रही है. कपिल सांगवान गैंग की नीरज बवानिया गैंग से दुश्मनी चल रही है. पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को भी अरेस्ट कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |