चारधाम यात्राः श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज, हेलीकॉप्टर सेवा फिर होगी शुरू, DGCA की मंजूरी

चारधाम यात्रा 2025 पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, मॉनसूनी बारिश कम और मौसम साफ हो जाने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है. इस संबंध में नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के नेतृत्व में एक रिव्यू मीटिंग की गई. इस दौरान चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पहल की गई है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, सुरक्षा में कोई चूक बिल्कुल बर्दाश्त न करने के स्पष्ट आदेश के साथ डीजीसीए को सख्त कदम उठाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्री राममोहन नायडू ने डीजीसीए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राज्य सरकार और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून और दिल्ली में कई समीक्षा बैठकें कीं.’

चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा पर निगरानी रखेगा DGCA

मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि डीजीसीए ने 13 से 16 सितंबर तक अपनी टीम की ओर से सभी हेलीपैड, हेलीकॉप्टरों, संचालकों की तैयारियों का आकलन किया. इस आकलन के बाद डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति दे दी. इसके अलावा डीजीसीए की ओर से सभी हेलीकॉप्टर संचालक कंपनियों और पायलटों को चुनौतियों व तीर्थयात्रा संचालन से संबंधित अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई.

मंत्रालय की कहना है कि उत्तराखंड में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित तीर्थस्थलों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बेहतर बनाने में हेलीकॉप्टर सेवा बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए डीजीसीए ने सुरक्षित और बिना रुकावट के हेलीकॉप्टर सेवा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाए हैं. वह चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर संचालन पर कड़ी निगरानी रखेगा. दरअसल, इस साल मई-जून में चारधाम सेक्टर में कई हेलीकॉप्टर क्रैश किए थे, जिसके बाद हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सवाल उठाए गए थे. इसको लेकर तमाम उच्चाधिकार प्राप्त समितियों ने सुरक्षित हेलीकॉप्टर संचालन में सुरक्षा उपायों की सिफारिश की थी.

चारधाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं

  • देहरादून के सहस्त्रधारा से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ तक चार्टर सेवाएं दी जाएंगी.
  • गुप्तकाशी, फाटा, सीतापुर क्लस्टर से श्री केदारनाथ जी हेलीपैड तक शटल सेवाएं दी जाएंगी.
  • कुल छह हेलीकॉप्टर संचालक गुप्तकाशी, फाटा, सीतापुर क्लस्टर से हेलिकॉप्टर शटल संचालन करेंगे और सात ऑपरेटर देहरादून (सहस्त्रधारा) से चार्टर उड़ान संचालित करेंगे.

यात्री को किया जाएगा जागरूक

हेलिकॉप्टर में सवार होने से पहले सभी यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी, जिसमें सीट बेल्ट का उपयोग, सुरक्षित रूप से चढ़ने-उतरने की जानकारी और आपातकालीन स्थिति में उठाए जाने वाले उपायों की जानकारी शामिल होंगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |