36 सेकंड में दो फॉर्म भरे, 14 मिनट में 12 वोट डिलीट..राहुल गांधी ने रखे वोट डिलीट के सबूत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई आरोप लगाए. राहुल ने प्रेजेंटेशन देकर बताया कि कैसे लोगों के वोट डिलीट किए गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है. राहुल ने इस दौरान वोट डिलीट के सबूत भी रखे.

राहुल ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है. किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए. ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ.

राहुल ने कहा कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया.

सेंट्रलाइज तरीके से वोट डिलीट

राहुल ने कहा कि हमने जांच की तो पाया कि किसी ने अलंद ने सेंट्रलाइज तरीके से वोट डिलीट किए. हमें नहीं पता कि वहां कितने वोट डिलीट हुए. इससे ज्यादा हो सकते हैं. करीब 6 हजार तो पकड़े गए. हमने जांच में पाया कि फाइलिंग ऑटोमैटिक हो रही है. मोबाइल नंबर कर्नाटक के इस्तेमाल नहीं हो रहे. दूसरे राज्यों के यूज हो रहे हैं. टारगेट करके कांग्रेस को वोटर्स को डिलीट किया गया.

राहुल ने एक गोदाबाई का उदाहरण देकर बताया कि इनके नाम पर 12 वोटर डिलीट किए गए और इनको मालूम ही नहीं. राहुल ने कहा कि दूसरा उदाहरण सूर्यकांत जी का है. इन्होंने 14 मिनट में 12 वोटर्स को डिलीट कर दिया. जब मैंने इनसे पूछा आपने कैसे किया तो इन्होंने कहा कि मैं तो जानता ही नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि नागराज जी ने 36 सेकंड में 2 फॉर्म भर दिए. ये सुबह 4 बजे उठकर फाइल कर रहे हैं.

राहुल ने किया ये बड़ा दावा

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कोर्ट या किसी एजेंसी का दरवाजा खटखटाएंगे. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, सच कहूं तो, मैं यहां जो कर रहा हूं वह मेरा काम नहीं है. मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था में भाग लेना है. मेरा काम लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना नहीं ह.। यह भारत में संस्थाओं का काम है. वे ऐसा नहीं कर रही हैं, इसलिए मुझे यह करना पड़ रहा है.

राहुल ने कहा कि हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है. मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि अब हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है, और यह रुकने वाला नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |