पटरी पर दौड़ी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत, ये है रूट, किराया और टाइमिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जोगबानी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्धघाटन कर दिया. उद्घाटन के बाद दानापुर जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस अब दौड़ने के लिए तैयार है. उद्घाटन के दिन यह ट्रेन विशेष तौर पर जोगबनी से चली और फारबिसगंज, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा और पटना होते हुए देर रात दानापुर पहुंंची.

यह ट्रेन 17 सितंबर से नियमित रूप से चलेगी. रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर दानापुर-जोगबानी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया भी तय कर दिया गया है. रेलवे ने दानापुर-जोगबानी वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू कर दी है. दानापुर से जोगबानी जाने वाले यात्रियों को चेयरकार (सीसी) में 1320 और एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी में) 2375 देने पड़ेंगे.

दानापुर से शाम 5:10 बजे चलेगी ट्रेन

दानापुर से मुजफ्फरपुर के लिए सीसी में 490 रुपये, ईसी में 925 रुपये यात्रियों को देने होंगे. इसी तरह समस्तीपुर के लिए सीसी में 555 रुपये, ईसी में 1060 रुपये, खगड़िया के लिए सीसी में 925 रुपये, ईसी में 1600 रुपये और पूर्णिया के लिए सीसी में 1185 रुपये और ईसी में 2120 रुपये यात्रियों को देने होंगे. ट्रेन नंबर 26302 वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर से दानापुर से शाम 5:10 बजे चलेगी.

जोगबनी से सुबह 3:25 बजे चलेगी

ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया, सहरसा, दौरम मधेपुरा, बनमनखी, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, फारबिसगंज होते हुए रात 1:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 26301 जोगबनी से सुबह 3:25 बजे चलेगी. फिर फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, बनमनखी, दौरम मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर होते हुए सुबह 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

सीमांचल-पटना की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी

इस हाईस्पीड ट्रेन से सीमांचल-पटना की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी. सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक क्रांति मानी जा रही है. पहले लोग घंटों का सफर करते थे. वहीं अब वंदे भारत की रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के साथ ये सफर काफी आसान हो जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |