8 हजार कैमरे, 7 करोड़ का खर्च… नई दिल्ली क्षेत्र के लिए प्रवेश वर्मा का क्या है प्लान?

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में 1000 CCTV कैमरों का शुभारंभ किया. इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने एलान किया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 8000 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी विधानसभा में 5000 नए कमरे लगेंगे. जो भी RWA हमको बताएगी कहां-कहां कैमरे लगने हैं और जो पुलिस बताएगी, उन जगहों पर यह कमरे लगाए जाएंगे.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि करीब 7 करोड़ लागत के कैमरे इस पूरी विधानसभा में लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जहां से भी कैमरों की मांग आएगी, वहां हर जगह कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरे में सिम कार्ड होगा, जिसको 24 घंटे देखा जा सकेगा. RWA, PWD, और दिल्ली पुलिस को इसका एक्सेस रहेगा. मंत्री ने कहा कि हमारी माता बहनों की सुरक्षा को लेकर यह बड़ा कदम उठाया है.

दिल्ली में कैमरे लगाने की शुरुआत

प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह मेरा विभाग ही है जो पूरी दिल्ली में कैमरे लगाता है. पूरी दिल्ली में 50,000 कैमरे लगाए जाएंगे. वहीं नई दिल्ली विधानसभा में 8000 कैमरे लगाए जाएंगे. आज इसकी शुरुआत वाल्मीकि बस्ती से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल मैंने नहीं बल्कि मेरे कार्यकर्ताओं ने भी वादा किया था और धीरे-धीरे सभी वादों को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे पास न तो पैसे की कमी है और न ही नियत की कमी है.

क्या दिल्ली में शराब पीने की उम्र कम करने पर विचार चल रहा है?

दिल्ली में शराब पीने की उम्र को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि उम्र कम करने को लेकर अभी कोई बात नहीं है और न ही उम्र घटाने को लेकर अभी तक किसी तरह की चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि शराब पॉलिसी बनती है और जो कमियां होती हैं, उनको ठीक करते हैं, लेकिन, फिलहाल अभी उम्र को कम करने के लिए कोई बात नहीं हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |