बेंगलुरु: जान बचाने के लिए दिल लेकर दौड़े डॉक्टर, मेट्रो से 20 मिनट में पहुंचे अस्पताल

कर्नाटक के बेंगलुरु में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने नया तरीका अपनाया और मेट्रो के जरिए हार्ट को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया गया. डॉक्टरों ने ट्रैफिक से बचने और समय पर हार्ट पहुंचाने के लिए ये तरीका अपनाया. इस तरह दूसरी बार मेट्रो के जरिए सफलतापूर्वक हार्ट ट्रांसपोर्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की पूरी टीम मेट्रो से हार्ट लेकर अस्पताल पहुंची.

गुरुवार, 11 सिंतबर को हार्ट को बेंगलुरु के यशवंतपुर के स्पर्श अस्पताल से शेषाद्रिपुरम के अपोलो अस्पताल ले जाया गया. सबसे पहले इसे एम्बुलेंस से स्पर्श अस्पताल से यशवंतपुर इंडस्ट्री मेट्रो स्टेशन तक लाया गया. इसके बाद मेट्रो से संपीगे रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचाया गया. वहां से एम्बुलेंस के जरिए हार्ट को अपोलो अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि डॉक्टर्स की पूरी टीम हार्ट को मेट्रो से लेकर जा रही है.

एक कोच को किया गया था रिजर्व

इस तरह हार्ट ट्रांसपोर्ट करने के लिए मेट्रो के एक पूरे कोच को रिजर्व किया गया था. मेट्रो के उसी पैसेंजर कोच को रिजर्व किया गया, जो हमेशा की तरह चल रही थी. यशवंतपुर इंडस्ट्री से रात 11 बजकर 1 मिनट पर रवाना हुई मेट्रो रात 11 बजकर 21 मिनट पर संपीगे रोड मेट्रो स्टेशन पहुंची. यशवंतपुर इंडस्ट्री और संपीगे मेट्रो स्टेशन के बीच सात मेट्रो स्टेशन हैं.

20 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया हार्ट

ऐसे में यशवंतपुर इंडस्ट्री से संपीगे रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगे. इस दौरान मेट्रो सिक्योरिटी ऑफिसर और डॉक्टर्स मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में हार्ट को ट्रांसपोर्ट किया गया. बेंगलुरू में अक्सर जाम की समस्या देखने को मिलती है. ऐसे में महज 20 मिनट में हार्ट को एक अस्पताल से समय से दूसरे अस्पताल पहुंचा दिया गया. बेंगलुरू में दूसरी बार इस तरह से हार्ट ट्रांसपोर्ट किया गया, जब डॉक्टर्स मरीज की जान बचाने के लिए मेट्रो से दिल लेकर दौड़े.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |