उधमसिंह नगर: गरीबों में बांट दिए कीड़े वाले सरकारी चावल, बदबू की शिकायत भी नहीं सुनी गई

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां खुर्पिया फार्म स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर ग्रामीणों को जो चावल वितरित किया गया. उसमे सुंडियां और कीड़े निकले. गरीब जनता के हिस्से में खराब चावल जाने से न सिर्फ ग्रामीणों में रोष है, बल्कि सरकारी योजनाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान गरीब जनता को राहत देने के लिए 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन योजना की शुरुआत की थी. तब से लगातार देशभर में राशन कार्डधारकों को गेहूं, चावल और अन्य खाद्यान्न सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के जरिए दिए जा रहे हैं, लेकिन किच्छा क्षेत्र में जब लोगों को कीड़ों और सुंडियों से भरा चावल मिला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

“गरीबों को खिलाया जा रहा है जहर”

ग्रामीणों का कहना है कि सस्ते गल्ले की दुकान से जो चावल उन्हें मिला, वह बिल्कुल खाने लायक नहीं था. कई लोग बिना देखे ही घर चावल ले गए, लेकिन जब बोरियां खोली गईं तो उनमें से दुर्गंध आने लगी और कीड़े निकले. पूनम देवी नाम की महिला ने बताया, हमें खराब चावल मिला. उसमें सुंडियां और कीड़े थे. गरीब लोग मजबूरी में यही चावल खाते हैं, लेकिन अब बच्चों और परिवार की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है.”

मौके पर पहुंचे खाद्य पूर्ति अधिकारी

वहीं संतोषी देवी ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहागरीबों को ही खराब राशन देकर परेशान किया जा रहा है. अधिकारी और बड़े लोग तो अच्छा खाना खाते हैं, लेकिन गरीबों को जहर वाले चावल दिया जा रहा है.” ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख खाद्य पूर्ति अधिकारी भरत राणा मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत खराब चावल वापस लेने की कार्रवाई की.

शिकायत नहीं सुने जाने की कही बात

भरत राणा ने कहा, हमें जानकारी मिली कि लोगों को खराब चावल बांटा गया है. मौके पर पहुंचकर चावल वापस लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. ग्रामीणों का आरोप है कि जिन लोगों ने अगले दिन खराब चावल लौटाने की कोशिश की. उनकी शिकायत नहीं सुनी गई और दुकानदार ने खराब चावल वापस लेने से इनकार कर दिया. इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया. ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और आगे से उन्हें गुणवत्तापूर्ण राशन मिले. प्रशासन ने जांच का भरोसा दिलाया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |