हरदा के मुस्लिम समाज की अनोखी पहल, व्हाट्सएप से जुटाए 7 लाख 27 हजार रुपए, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे पैसे

हरदा:  हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई यह कहावत यहाँ चरितार्थ हो रही है। जी हाँ हरदा शहर के मुस्लिम समाज ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद दी है। मुस्लिम समाज ने व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू की पहल तीन दिन में जुटाए 7 लाख 27 हजार 786 रुपये।

हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई-भाई यह कहावत पंजाब बाढ़ पीड़ितों पर चरितार्थ हो रही है। पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्यों में हर तरफ से सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में हरदा जिले के मुस्लिम समाज ने भी सराहनीय पहल की है। समाज के लोगों ने महज चार दिन की मेहनत और केवल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से 7 लाख 27 हजार 786 रुपये की राशि एकत्रित कर पंजाब के अहरार फाउंडेशन के खाते में ट्रांसफर की।

मुस्लिम समाज के साथियों ने सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। वहीं सिख समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समाज का आभार जताते हुए इसे भाईचारे और मानवता की मिसाल बताया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |